{"_id":"689a3d269ee67bfc5d0b811a","slug":"20-passengers-found-without-tickets-in-special-checking-campaign-orai-news-c-224-1-bnd1005-133143-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: विशेष चेकिंग अभियान में 20 यात्री मिले बिना टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: विशेष चेकिंग अभियान में 20 यात्री मिले बिना टिकट
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड पर उरई भुआ, एट से कोंच स्टेशन तक सोमवार को विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें 20 यात्री बिना टिकट मिले। उनसे जुर्माना वसूला गया।
गोरखपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 22537 कुशीनगर एक्सप्रेस में उरई से एट के बीच बिना टिकट लेकर यात्रियों को चेक किया गया। एट से कोंच जाने वाली शटल नंबर 51861 और कोंच से उरई सरसोंकी शटल नंबर 51864 में चेकिंग की गई। इसमें लगभग 20 यात्री बिना टिकट यात्रा मिले। उनसे टिकट चेकिंग स्टाफ ने जुर्माना वसूला और उनको टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक भी किया।
सीटीआई लालजी ने यात्रियों को सलाह दी कि ट्रेन में यात्रा टिकट लेकर यात्रा करें। बिना टिकट की यात्रा करना रेलवे एक्ट के तहत दंडनीय अपराध भी है। टिकट चेकिंग में डिप्टी सीटीआई चेतराम, आरपीएफ दरोगा कोमल सिंह आदि रहे। (संवाद)