{"_id":"5c7ac733bdec2273a83bb413","slug":"181551550259-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच करोड़ से गांवों के संपर्क मार्गो का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच करोड़ से गांवों के संपर्क मार्गो का कायाकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी। मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत जल्द ही कालपी विधानसभा क्षेत्र की सालों से जर्जर पड़ी सड़कें चमाचम हो जाएंगी। यह सड़कें किसी शहर अथवा हाईवे की न होकर गांव के वे संपर्क मार्ग होंगे, जिनसे आवाजाही करने में ग्रामीणों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
स्थानीय भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह जादौन की पहल पर प्रदेश सरकार ने इसके लिए लगभग पांच करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इससे यहां की लगभग 3.82 किमी लंबी तीन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। ये उरई औरैया मार्ग से सिहारी चैलापुर तक संपर्क मार्ग, सिहारी दाउदपुर से ग्राम शेखपुर खुर्द तक संपर्क मार्ग और कालपी मगरौल मार्ग से तिग्रेश्वर मंदिर तक संपर्क मार्ग हैं।
बताया जाता है कि आजादी के बाद से ही यह संपर्क मार्ग कच्चे पड़े हुए हैं जिससे बरसात में इन संपर्क मार्गों के अभाव में सैकड़ों गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट जाता है। इस कार्य के लिए कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को चयनित किया गया है। शासन के विशेष सचिव ने इसके लिए डीएम को पत्र भी जारी कर दिया है। इससे क्षेत्रीय ग्रामीणों में खुशी की लहर है। भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह जादौन का कहना है कि सालों बाद ग्रामीण इलाकों के संपर्क मार्गो की सुध ली गई है। उन्होंने इसे सीएम के समक्ष प्राथमिकता से रखा था। सड़कों के बाद कालपी के पर्यटन स्थलों की भी सुध ली जाएगी। उनका भी कायाकल्प कराकर विकास को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
इन गांवों के लोगों को मिलेगा फायदा
देवकली, हीरापुर, मैनुपुर, कीरतपुर, शेखपुर गुढ़ा, गुढ़ाखास, मगरौल, सोहरापुर, बैरई, महेवा, पिपरौंधा, मदारपुर, सिहारी दाउदपुर, शेखपुर खुर्द सहित लगभग 100 गांव के लोगों को इन संपर्क मार्गों का लाभ पहुंचेगा।
फूले नहीं समा रहे ग्रामीण
कालपी मगरौल मार्ग पर तिगरेश्वर मंदिर तक संपर्क मार्ग स्वीकृत होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण फूले नही समा रहे हैं। ग्रामीण रामावतार, सरमन पाल, फूलसिंह, राम उजागर, दशरथ, बांके आदि का कहना है कि वर्षों से कच्चे मार्ग की समस्या से जूझ रहे थे। बरसात में तो गांव से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता था। बच्चों का स्कूल और मरीजों का अस्पतालों तक पहुंचना सभी तो मुश्किलों से भरा था। अब काफी राहत मिलेगी।