फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   आज भाजपाई निकालेंगे विजय संकल्प बाइक रैली

आज भाजपाई निकालेंगे विजय संकल्प बाइक रैली

Sat, 02 Mar 2019 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
आज भाजपाई निकालेंगे विजय संकल्प बाइक रैली
उरई। भाजपा के तत्वावधान में माधौगढ़, कालपी व उरई विधानसभा क्षेत्रों के 1509 बूथों से 2 मार्च को पांच-पांच कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष के साथ अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में एकत्रीकरण होकर विजय संकल्प बाइक रैली निकालेंगे।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता ने बताया कि उरई विधानसभा क्षेत्र में बाइक रैली 123 किलोमीटर, कालपी विधानसभा क्षेत्र में 138 किलोमीटर व माधौगढ़ में 132 किलोमीटर बाइक रैली निकाली जाएगी। उरई विधानसभा क्षेत्र की रैली सुबह 11 बजे टाउनहाल मैदान से शुरू होगी। जालौन में छत्रसाल रोड से, लौना, हरदोई गूजर, सोमई, एट कोटरा से डकोर होकर वापस टाउनहाल आएगी।
विज्ञापन


कालपी विधानसभा में सुबह दस बजे से कालपी से शुरू होकर जोल्हूपुर मोड़, बबीना, कदौरा, इटौरा, पांडेयपुर, संदी, भदरेखी, मुसमरिया, चुर्खी, बाबई, सिरसा, मदारीपुर से कुठौैंद में समापन होगा। माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कोंच गल्ला मंडी से सुबह दस बजे रैली शुरू होगी। जो महेशपुरा रोड. असूपुरा, कन्हरी, नदीगांव, नाबली, कुठौंदा, सरावन, गोहन, ऊमरी, रामपुरा होकर माधौगढ़ में समाप्त होगी। इसके लिए यात्रा प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed