{"_id":"5c3cd2f7bdec2273a0324682","slug":"181547490039-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोंच के रेल यात्रियों के लिए मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोंच के रेल यात्रियों के लिए मुसीबत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। अगला पखवाड़ा कोंच के रेल यात्रियों के लिए मुसीबत भरा रहेगा। एट स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए उन्हें अब वैकल्पिक साधनों से एट तक जाना होगा क्योंकि 16 से 30 जनवरी तक कोंच-एट शटल ट्रेन बंद रहेगी। बंद रहने का कारण एट स्टेशन पर कानपुर-झांसी रेल ट्रैक का दोहरीकरण होना बताया गया है।
दूरगामी रेलगाड़ियों से मिलान के लिए कोंच-एट रेलवे स्टेशनों के बीच तीन डिब्बे की शटल ट्रेन चलती है जो एट कोंच के बीच पांच दफा अप डाउन करती है। अब अगले पंद्रह दिनों तक उक्त शटल को रेल प्रशासन ने बंद रखने का फैसला लिया है। शटल के बंद होने का कारण एट स्टेशन पर डबल लाइन का निर्माण होना बताया गया है। गौरतलब है कि झांसी-कानपुर रेल ट्रैक के दोहरीकरण का कार्य चल रहा है।
काम होते होते अब यह निर्माण कार्य एट स्टेशन तक आ पहुंचा है जिसके चलते शटल ट्रेन को बंद रखना जरूरी है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक 16 से 30 जनवरी तक शटल बंद रखे जाने की सूचना रेलवे स्टेशन पर पहुंचा दी गयी है। फिलहाल की स्थिति में शटल महज पखवाड़े भर के लिए ही बंद किया गया है लेकिन यदि कार्य पूरा होने में वक्त और लगता है तो इसकी बंदी की मियाद बढ़ाई जा सकती है। एट स्टेशन पर जिस जगह शटल का क्रॉस ओवर बना है वहीं पर रेल लाइन का दोहरीकरण हो रहा है। पहले क्रॉस ओवर को हटाया जाएगा उसके बाद ही दोहरीकरण संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
कोंच स्टेशन पर टिकट व आरक्षण आदि के कार्य पूर्ववत होते रहेंगे। स्टेशन मास्टर राजीव कौशिक ने बताया है कि झांसी-कानपुर रेल ट्रैक के दोहरीकरण के शटल ट्रेन का परिचालन भले ही 16 से 30 जनवरी तक बंद किया जा रहा है लेकिन कोंच स्टेशन पर सभी कार्य पहले की भांति चलते रहेंगे और टिकटों का आरक्षण पूर्व की भांति होता रहेगा।