{"_id":"5c4dfb2ebdec222be7357d81","slug":"171548614446-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे की धुंध से खिले किसानों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे की धुंध से खिले किसानों के चेहरे
विज्ञापन
उरई। पिछले तीन चार दिन से लगातार पड़ रहे कोहरे की धुंध ने किसानों के चेहरों की रौनक लौटा दी है। स्थिति यह है कि धूप की वजह से मायूस किसानों को एक बार फिर अच्छे उत्पादन की उम्मीद है। इसे लेकर किसान उत्साहित नजर आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि अगर एक दो सप्ताह तक ऐसे ही कोहरा पड़ा तो निश्चित तौर पर फसल अच्छी होगी।
बता दें कि रबी की फसल के दौरान मौसम ने एक बार फिर किसानों को दगा दे दिया। स्थिति यह रही कि सर्दी बिना कोहरे के ही निकलती जा रही थी। अचानक पड़ रही तेज धूप की वजह से फसलों को काफी नुकसान हो रहा था। इससे आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें बढ़ गईं थीं और किसान मौसम की बेरुखी से काफी परेशान नजर आ रहा था, लेकिन पिछले सप्ताह जिले में हुई रिमझिम बारिश ने न सिर्फ किसानों के चेहरे पर रौनक लौटा दी बल्कि मौसम के बदलाव से एक बार फिर ठंड बढ़ गई।
ठंड बढ़ते ही पहली बार इस साल जिले में कोहरे की धुंध देखने को मिली। तीन चार दिन से जिले में पड़ रहे कोहरे से किसान काफी खुश नजर आ रहे हैं। किसानों का मानना है कि कोहरा पड़ने से फसल में दाना बढ़ेगा, जिससे उनका उत्पादन अधिक होगा। किसान राम सिंह, रमेश, महेंद्र प्रताप सिंह, रामकेश आदि का कहना है कि कोहरा न पड़ने की वजह से किसानों को चिंता सता रही थी, लेकिन कोहरे की धुंध ने किसानों की इस चिंता को भी खत्म कर दिया और किसान काफी खुश है।
विज्ञापन
किसान तालिब का कहना है कि अचानक तेज धूप की वजह से फसलों में कई बीमारियां लग रही थीं। जिससे फसल खराब होने के साथ साथ कीट नाशक का खर्च भी किसानों को उठाना पड़ रहा था। कोहरे से फसलें कई बीमारियों से बची और खर्चा भी बचा। किसान का महाबली कहते हैं कि कोहरे की वजह से गेहूं के दानों में बढ़ोतरी होगी जिससे प्रति एकड़ उत्पादन क्षमता बढ़ेगी। इससे किसानों को उम्मीद है कि शायद इस सफल से उनकी सारी आर्थिक समस्याएं खत्म हो जाएं।