{"_id":"676074e91df3f81cb4071d34","slug":"17-daughters-congratulated-in-district-womens-hospital-orai-news-c-224-1-ori1005-123434-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: जिला महिला अस्पताल में 17 बेटियों दी गई बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: जिला महिला अस्पताल में 17 बेटियों दी गई बधाई
विज्ञापन
उरई। महिला कल्याण विभाग की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाई योजना के तहत महिला अस्पताल में जन्मी 17 नवजात कन्याओं का कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। नवजात कन्याओं के माता-पिता को प्रशस्तिपत्र, मिठाइयां व बेबी किट देकर सम्मानित किया गया।
कन्या जन्मोत्सव में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा, बेटी है तो कल है, आज की बेटी कल की मां है। सृष्टि की सर्जक है, इन्हें सम्मान दें ताकि समाज सुसंस्कृत हो और प्रगति करें। जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन ने कहा कि हमें बेटियों के प्रति एक सकारात्मक माहौल का सृजन करना है। उनके आगमन को हर्षोल्लास के रूप में मानना है ताकि सामाजिक मान्यता की बेटियां बोझ होती है उससे आगे बढ़कर समाज को हम एक नई दिशा देने में सक्षम हो सके।
जन्म लिंगानुपात को संतुलित करने के लिए बेटा और बेटियां दोनों जरूरी है। कार्यक्रम में सीएमएस डॉ. सुनीता बनौधा, वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रबंधक अंजना, प्रवीणा, बाल कल्याण समिति की सदस्य गरिमा पाठक, चाइल्ड हेल्पलाइन की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रतीक्षा सिंह, राजा भारद्वाज, आदर्श खरे, रचना, सुरेश, वीरसिंह, आदर्श, राहुल, अवध द्विवेदी आदि रहे।