फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   पैराशूट प्रत्याशियों से सकते में हैं भाजपाई

पैराशूट प्रत्याशियों से सकते में हैं भाजपाई

Sun, 17 Mar 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
पैराशूट प्रत्याशियों से सकते में हैं भाजपाई
उरई। चुनावी बिगुल बजने के बाद कांग्रेस और सपा-बसपा गठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार भी दिए हैं, लेकिन अभी तक भाजपा का कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं उतरा है। इस बार दावेदार को देखने के लिए भाजपाइयों की नजर मैदान के अलावा आसमान पर भी है, क्योंकि इस टिकट को जीत की गारंटी मानने वाले कुछ दिग्गज पैराशूट से भी उतर सकते हैं। बता दें कि 6 लोकसभा चुनाव में से 4 चुनाव जीतने वाले जनपद के कद्दावर सांसद भानुप्रताप ही नहीं बल्कि दूसरे दल से आए प्रत्याशी को जिताने के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की भी मुश्किलें बढ़ सकती है।
विज्ञापन

बता दें कि सत्रहवीं लोकसभा के लिए भोगनीपुर जालौन गरौंठा संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के लिए गठबंधन और कांग्रेस ने अपने दावेदार उतार दिए है, लेकिन भाजपा के उम्मीदवार के नाम को लेकर अभी तक अटकलों का बाजार गर्म है। हालांकि चार बार जनपद के सांसद रहे वर्तमान सांसद भानु प्रताप का दावा सबसे मजबूत माना जा रहा है। किंतु दूसरे दलों और जनपदों से आने वाले नेता भी टिकट के लिए जोर लगाए हुए है, इस कारण भानु की दावेदारी की गारंटी फिलहाल कोई बड़ा नेता लेने को तैयार नहीं है। पैराशूट प्रत्याशियों की बात करें तो इसमें सबसे पहले भाजपा के ही कुछ ऐसे नेता है, जिनका संसदीय अनुभव से दूर दूर तक कोई वास्ता नहीं था, पर अब लखनऊ से दिल्ली का सफर तय करने की तैयारी में लगे हैं। इनमें एक नेता जिले के तो दूसरे नेता सटे हुए जिले के है। इन दोनों नेताओं को पार्टी में ही पैराशूट प्रत्याशी के रुप में देखा जा रहा है। बसपा का तो यहां पर न टिकट मिलने से नाराज और कई दलों की परिक्रमा कर चुके जनपद के एक दिग्गज नेता इन दिनों लखनऊ-दिल्ली में भाजपा के बड़े नेताओं की परिक्रमा में जुटे हैं, शायद भाजपा का टिकट मिल जाए तो रसूख बरकरार रह जाए। इसके अलावा वर्तमान में सपा के एक पूर्व जनप्रतिनिधि भी भाजपा सांसदी की टिकट के दावेदार बताए जा रहे हैं, वह अपने भाजपा के पुराने संबंधों की दुहाई देेते हुए संसदीय क्षेत्र की टिकट झटकने की फिराक में हैं।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता का कहना है कि टिकट के दावेदार कई लोग है, जिनमें कुछ दूसरे दलों से भी हैं, फैसला पार्टी हाईकमान को करना है, इसलिए जो भी उम्मीदवार होगा उसे संगठन न सिर्फ पूरी ताकत से लड़ाएगा बल्कि जिताकर भी लाएगा। होली के बाद जनपद की सीट पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed