फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   लोस क्षेत्र प्रभारी बने अजय, अखिलेश-मायावती जिंदाबाद गूंजा

लोस क्षेत्र प्रभारी बने अजय, अखिलेश-मायावती जिंदाबाद गूंजा

Sun, 03 Mar 2019 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
लोस क्षेत्र प्रभारी बने अजय, अखिलेश-मायावती जिंदाबाद गूंजा
उरई। सपा-बसपा का पहला विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को तुलसीधाम गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। जिसमें बसपा के मुख्य जोन कोआर्डिनेटर लालाराम अहिरवार ने कोंच विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2007 में बसपा के विधायक रहे अजय अहिरवार उर्फ पंकज को लोकसभा क्षेत्र प्रभारी घोषित किया। जिलाध्यक्ष परशुराम पाल ने कहा कि अजय के गले में फूल मालाएं पड़ते ही कार्यकर्ताओं का जोश दूना हो गया। सपा-बसपा के नेताओं ने एक स्वर में कहा कि गठबंधन के आगे भाजपा कहीं नहीं टिकेगी और सीट सपा-बसपा के खाते में जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव में सपा बसपा के गठबंधन के चलते भोगनीपुर जालौन गरौंठा संसदीय सीट बसपा के खाते में गई है। गठबंधन के बाद से ही लोकसभा क्षेत्र प्रभारी को लेकर कयासों का दौर चल रहा था। शनिवार को तुलसीधाम के कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी कयासों को विराम लगाते हुए मुख्य जोन कोआर्डिनेटर ने अजय को लोकसभा क्षेत्र प्रभारी घोषित किया।
विज्ञापन


जोश में आए सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने भी अखिलेश और मायावती जिंदाबाद के नारे लगाए। पार्टी नेताओं ने कहा कि भाजपा ने पांच साल सिर्फ जुमलेबाजी की है। इसलिए आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी और गठबंधन का प्रत्याशी भारी मतों से जीत दर्ज करेगा। इस दौरान सपा के जिलाध्यक्ष वीरपाल दादी, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव, सोहराब खान, पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बजरिया, सुरेंद्र मौखरी, महेंद्र कठेरिया, सिदर्थ यादव, हिमांशु ठाकुर, सलमान सिद्दीकी, अरशद, मिर्जा साबिर
विज्ञापन
विज्ञापन


बेग, कालपी के पूर्व चेयरमैन कमर अहमद, हर्षेंद्र सिंह आदि के अलावा बसपा से पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान, पूर्व मंत्री नारायण दास, चैनसुख भारती, पूर्व मंत्री अकबर अली, बुंदेलखंड प्रभारी भूपेंद्र आर्या, पवन चौधरी, बलदेव प्रसाद वर्मा, जगजीवन अहिरवार, जावेद अख्तर जब्बी, रफीउद्दीन, बालस्वरुप राजपूत, जिला पंचायत सदस्य अलताफ हुसैन, मनीष आनंद, शेरसिंह आदि रहे। रालोद के नेता शैलेंद्र यादव और मनोज बुधौलिया भी रहे। सपा और बसपा के कुछ दिग्गज नेता सम्मेलन से नदारद भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed