फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   31 मार्च तक पैसेंजर व इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त

31 मार्च तक पैसेंजर व इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त

Sun, 03 Mar 2019 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
31 मार्च तक पैसेंजर व इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त
उरई। कोहरा और फिर दोहरीकरण को लेकर निरस्त चल रही पैसेंजर व इंटरसिटी का निरस्तीकरण समाप्त नहीं हुआ है। यह ट्रेनें अब 31 मार्च तक निरस्त रहेगी। जबकि शनिवार को गोरखपुर से लोकमान्य तिलक को जाने वाली ट्रेन व बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल भी निरस्त रही। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अन्य साप्ताहिक ट्रेनों के बारे में कल निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि कोहरे को लेकर झांसी लखनऊ पैंसेंजर, झांसी लखनऊ इंटरसिटी, झांसी कानपुर पैसेंजर ट्रेनों को 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया गया था। इसी बीच दोहरीकरण के काम के चलते इन ट्रेनों का निरस्तीकरण 1 मार्च तक बढ़ा दिया गया था। कई ट्रेनों का रूट भी डायवर्ट किया गया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को भुआ व पिरौना के बीच रेलवे दोहरीकरण का काम पूरा होने के कारण लोकमान्य तिलक जाने वाली गोरखपुर सुपरफास्ट समेत कई ट्रेनों के संचालन शुरू करने को मंजूरी दे दी गई। हालांकि शनिवार को गोरखपुर से लोकमान्य तिलक जाने वाली ट्रेन नंबर 11080 व बरौनी से ग्वालियर जाने वाली 11123 छपरा मेल रद रही। जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक, पैसेंजर व इंटरसिटी ट्रेनों का निरस्तीकरण 31 मार्च तक जारी रहेगा। अन्य साप्ताहिक ट्रेनों के संचालन के बारे में कल निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed