फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   तार के बंडल के टकराई कार, तीन घायल

तार के बंडल के टकराई कार, तीन घायल

Sun, 26 May 2019 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
तार के बंडल के टकराई कार, तीन घायल
कदौरा (जालौन)। शुक्रवार देर रात हाईवे पर पड़े तारों के बंडल से तेज रफ्तार वैगनआर कार टकरा गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


कृषि मंडी व कान्हा गौशाला के समीप डिवाइडर पर पोल लगाकर लाइट फिटिंग का काम किया जा रहा है। जिस कारण तार के बंडल हाईवे पर रखे हैं और वहां पर अंधेरा था। उरई निवासी ओमनारायण (30), उनकी मां शांति देवी (62), रिश्तेदार जगदीश (30) चालक रामकुमार (50) के साथ चतेला गांव में तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।


अंधेरे के कारण कार चालक तारों के बंडल देख नही पाया और हादसा हो गया। हादसे के कुछ देर बाद ही इन्हीं बंडलों से दो बाइक, एक मैजिक व एक स्कार्पियो भी टकराई। जिस पर गुस्साए लोगों ने काम कर रहे मजदूरों के साथ हाथापाई कर काम ही बंद करा दिया। दोबारा घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तारों के बंडलों को बीच सड़क से हटवाकर मजदूरों को चेतावनी दी। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि पहले ही मजदूरों को मना किया गया था पर वे माने नहीं थे। कार में सवार लोगों ने बताया कि काम के चलते देर रात चतेला जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed