फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   1.54 lakh crossed from account after online payment

Jalaun News: ऑनलाइन भुगतान के बाद खाते से 1.54 लाख पार

Fri, 17 Mar 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 17 Mar 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
1.54 lakh crossed from account after online payment
जालौन। पेटीएम में रुपये ट्रांसफर करने के बाद एक व्यक्ति के खाते से 1.54 लाख रुपये निकल गए। इस पर पीड़ित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरयाना निवासी पुष्कर सोनी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा कक्षा पांच का छात्र है। बच्चे को शिक्षा दिलाने के लिए उन्होंने ऑनलाइन एजुकेशन देने वाली एक कंपनी में रजिस्ट्रेशन कराया था। उन्हें रजिस्ट्रेशन को अब रद्द कराना था। इसके लिए उन्होंने आवेदन किया था। उनके मोबाइल पर एक कॉल आई और कंपनी का नाम लेते हुए बताया कि रजिस्ट्रेशन रद्द कराने के लिए उन्हें कुछ शुल्क देना होगा। इसके लिए उन्होंने पेटीएम से भुगतान कराया। इसके बाद उनके खाते से आठ बार में एक लाख 54 हजार 128 रुपये निकाल लिए गए। जब मोबाइल पर मैसेज आया तब उन्हें ठगी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

विवाद में चार के खिलाफ कार्रवाई
जालौन। कोतवाली पुलिस ने गाली-गलौज व मारपीट के अलग अलग मामलों में चार लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। क्षेत्र के गांव सोनई परवई में आपस में झगड़ा करने के मामले में नवाब सिंह व अमर सिंह के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई। उधर, मांडरी निवासी अनुराग व विक्रम के बीच बीच मारपीट हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed