फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   विकास का श्रेय लेने की दलों में मची होड़

विकास का श्रेय लेने की दलों में मची होड़

Sat, 30 Mar 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
विकास का श्रेय लेने की दलों में मची होड़
उरई। अमर उजाला का महासंग्राम चुनावी रथ शहर के टाउन हाल मैदान में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और उनके समर्थकों के बीच पहुंचा। जहां भाजपा समर्थकों ने विकास व योजनाओं का बखान किया तो वहीं विरोधी दलों ने बिजली, पानी, सड़क व विकास आदि मुद्दों पर कई सवाल उठाए। साथ ही दलों के नेताओं और प्रतिनिधियों में अब तक के हुए विकास कार्यों का श्रेय लेने की होड़ भी मची रही।
विज्ञापन


भाजपा के महामंत्री भगवती शरण ने कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकाल में मोदी-योगी सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे स्वच्छता अभियान, रसोई गैस, इज्जतघर, पीएम आवास आदि का लाभ अधिक से अधिक लोगों को दिलाया जा रहा है। किसानों के खाते में भी 6-6 हजार रुपये पहुंच रहे हैं। सपा के दीपराज गुर्जर ने कहा कि भाजपा के समय में सिर्फ कागजों पर योजनाएं बनीं। भाजपा ने सिर्फ सपा की योजनाओं का लोकार्पण कर अपनी पीठ थपथपाई है। सड़कों की दशा सपा सरकार में ही सुधरी।
विज्ञापन


कांग्रेस के आशीष चतुर्वेदी ने भाजपा की कई योजनाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना के सिलेंडर घरों में धूल फांक रहे है। एक बार के बाद किसान उन्हें दोबारा भरा नहीं पाया। इस पर भाजपा के अग्निवेश चतुर्वेदी ने जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस के विकास की तरह नेता भी कोरी बातें करते हैं। उन्होंने बताया कि आरटीआई से मिली सूचना के अनुसार 90 प्रतिशत उज्ज्वला के सिलेंडर प्रयोग में लिए जा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाया कि वह कभी गरीब के घर तक नहीं पहुंचे इसलिए उन्हें स्थिति का पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के महेश सर, वीरेंद्र यादव व जयशंकर द्विवेदी व सौरभ उर्फ टिंकू ने आरोप लगाए कि भाजपा सरकार में किसानों की स्थिति अत्यंत दयनीय है। बुंदेलखंड में लगातार किसानों की आत्म हत्याओं का सिलसिला जारी है। उन्होंने भाजपा के उस दावे पर सवाल खड़े किए, जिसमें भाजपा नेताओं ने किसानों की आए बढ़ाने की बात कही है।


बसपा के जिला उपाध्यक्ष रफीउद्दीन व नगर अध्यक्ष जावेद अख्तर ने जिले की सड़कों की बदहाली के मुद्दे को उठाया तो इस पर भाजपा नेता सुरेश कुमार त्रिवेदी का ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के माध्यम से भाजपा ने बुंदेलखंड में सड़कों का संजाल बिछाया है और बुंदेलखंड कारीडोर के माध्यम से रोजगार की उपलब्धता बढ़ाई है। कांग्रेस प्रत्याशी ब्रजलाल खाबरी ने भाजपा की बुंदेलखंड व कारीडोर योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि योजनाओं के नाम पर किसानों की जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई है और अब तक उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया है। किसान मुआवजे के लिए चक्कर लगाने को मजबूर है। बसपा नेता सनी चौहान ने भाजपा के बुंदेलखंड के राज्य के वादे व अवैध खनन पर रोकथाम के मुद्दे को उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed