फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   150 new roads will be constructed in the city, there will be relief from waterlogging

Jalaun News: शहर में 150 नई सड़कों का होगा निर्माण, मिलेगी जलभराव से निजात

Thu, 10 Apr 2025 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
150 new roads will be constructed in the city, there will be relief from waterlogging
उरई। शहर के विकास की रफ्तार को तेज करने की दिशा में नगर पालिका ने बड़ा कदम उठाया है। पहली बार एक साथ 150 नई सड़कों के निर्माण की योजना है। इससे शहर के लगभग सभी वार्डों के मोहल्लों में बुनियादी सुविधाएं बेहतर होंगी।
विज्ञापन

नगर पालिका के अनुसार, इस कार्य के लिए करीब 7.5 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। यह पैसा 15वें वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग और नगर पालिका के राजस्व स्रोतों से जुटाया गया है। इन सड़कों के निर्माण से जहां लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी, वहीं जलभराव जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी। इसके तहत हर वार्ड में औसतन 10 से 12 सड़कों का निर्माण होगा।
विज्ञापन

खास बात यह है कि पालिका ने उन इलाकों को प्राथमिकता दी है, जहां अब तक एक भी पक्की सड़क नहीं है। कई ऐसे मोहल्ले हैं, जहां पहली बार कच्ची गलियों की जगह अब सीमेंटेड या इंटरलॉकिंग सड़कें बनेंगी। साथ ही जलनिकासी को ध्यान में रखते हुए कई जगहों पर नालियों का निर्माण भी किया जाएगा। पालिका प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन सड़कों को लेकर पूर्व में विवाद, विरोध या जन शिकायतें आ चुकी हैं, उन्हें प्राथमिकता से शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले दो बार इन सड़कों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन किसी न किसी तकनीकी या प्रशासनिक कारण से प्रक्रिया निरस्त करनी पड़ी। अब गुरुवार को तीसरी बार टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई है। बहुत जल्द टेंडर खोले जाएंगे। पालिका का दावा है कि इस बार कार्ययोजना साकार होगी और निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।




जलभराव वाली गलियों पर फोकस
इस योजना में उन गलियों को भी विशेष रूप से शामिल किया गया है, जहां हर साल बारिश के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या बनी रहती है। मोहल्ला मंसूराबाद, लहारियापुरवा, नया पटेल नगर, इंदिरा नगर, तुफैलपुरवा, बघौरा, चुर्खी बाईपास, उमरारखेरा, झांसी चुंगी सहित दो दर्जन मोहल्ला में जलभराव की समस्या रहती है। नई सड़कों से कुछ हद तक इनसे राहत मिलेगी।



इन मोहल्लों को पहली बार मिलेगी सड़क
वार्ड नंबर 14 में सौरभ के मकान से, वार्ड 22 में बिंदु शर्मा के मकान से, वार्ड 24 में भगवान सिंह और धर्मेंद्र के मकानों से, वार्ड 23 में राजू मिश्रा, वार्ड 8 में सुनीता वर्मा, वार्ड 5 में कौशल, वार्ड 25 में फरीद, और वार्ड 9 में दीपक के मकान से सड़क का निर्माण शुरू किया जाएगा। ये वे सड़कें हैं, जिनकी मांग कई वर्षों से लगातार की जा रही थी लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला था।




वर्जन
सड़क निर्माण के साथ कई स्थानों पर नालियों का भी निर्माण कराया जाएगा। यह पहला मौका है जब नगर पालिका इतने बड़े स्तर पर एकसाथ कार्य शुरू कर रही है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है, अब निश्चित समय सीमा में निर्माण कार्य संपन्न कराया जाएगा। इसके बाद स्वच्छता अभियान को प्राथमिकता दी जाएगी।
गिरिजा चौधरी, पालिकाध्यक्ष
-----------------------






फोटो-06 पालिका में विरोध दर्ज करवाते लोग। संवाद

20 साल बाद भी नहीं बनी सड़क, लोगों ने जताई नाराजगी
- पालिका कार्यालय पहुंचे मोहल्ले के लोग, ईओ से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। बीते 20 वर्षों से सड़क की बाट जोह रहे वार्ड नंबर 16 के निवासियों का सब्र अब टूट गया है। मोहल्ले की कच्ची और जर्जर सड़क से परेशान लोग गुरुवार को पालिका कार्यालय पहुंचे। अधिशासी अधिकारी (ईओ) से मिले और अपनी व्यथा साझा की।
मदरसे के पास रहने वाले लगभग 50 लोग पालिका पहुंचे। इनमें रेशमा, शाहजहां, इकरा, रेहाना, मुबीना, जफर अली, सब्बीर, फरजाना, शमा परवीन और मदीना शामिल थीं। उन्होंने बताया कि बरसात में सड़क पूरी तरह जलमग्न हो जाती है, कीचड़ और पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार बच्चे दो-दो महीने तक घरों में कैद रहते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार अधिकारियों को शिकायत दी गई है।

सड़क की नाप भी की जा चुकी है, लेकिन निर्माण अब तक शुरू नहीं हुआ। हर वर्ष वादे होते हैं, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं होता। पिछली बारिश में स्थिति और भी भयावह रही। अगर इस बार समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो हालात और बिगड़ सकते हैं। इस समस्या से लगभग 200 से अधिक लोग प्रभावित हैं, जिनका जीवन बारिश के दौरान अस्त-व्यस्त हो जाता है। लोगों ने पालिका से मांग की है कि उनके मोहल्ले में प्राथमिकता के आधार पर पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए।


वर्जन-
लोगों की समस्या गंभीर है। जल्द ही जेई से सर्वे करवाकर सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू करवाई जाएगी।
- राम अचल कुरील, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed