फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   150 acres of Narhan land submerged in Yamuna, no road was built

Jalaun News: नरहान की 150 एकड़ भूमि यमुना में समाई, सड़क भी नहीं बनाई

Sat, 09 Aug 2025 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
150 acres of Narhan land submerged in Yamuna, no road was built
उरई। कालपी तहसील के नरहान गांव में कटान से अब तक 150 एकड़ उपजाऊ भूमि यमुना में समा चुकी है। शुक्रवार को एसडीएम मनोज कुमार सिंह और पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन के सामने समस्याओं को रखा। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि जल्द रिटर्निंग वॉल नहीं बनाई गई तो वह दिन दूर नहीं जब गांव का अस्तित्व भी मिट जाएगा। ग्रामीणों ने गांव में सड़क, ट्यूबवेल जैसी बुनियादी सुविधा न होने पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

मनोज, संतोष सिंह, गोपाल, कड़ोरे, गंगाराम, जयप्रकाश ने बताया कि नरहान से कालपी मुख्यालय तक पहुंचने का सीधा रास्ता महज नौ किलोमीटर का है। इसमें से दो किलोमीटर का हिस्सा कच्चा है। बारिश में यह कच्चा रास्ता कीचड़ और दलदल में बदल जाता है, पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। यही दो किलोमीटर हर साल चार महीने तक नरहान को मुख्यालय से काट देता है। ग्रामीणों का कहना है कि आपात स्थिति में मरीज को अस्पताल ले जाने के लिए 30 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है।
विज्ञापन

किसान देवेंद्र सिंह ने बताया कि गांव की 500 एकड़ कृषि भूमि पूरी तरह वर्षा पर निर्भर है। एक भी सरकारी ट्यूबवेल नहीं, न ही बिजली की नियमित सुविधा। जंगली जानवर और बाढ़ मिलकर किसानों की फसल बर्बाद कर देते हैं। हर साल कुछ खेत कटते हैं। इस बार बाढ़ के कारण पानी खेतों में कई फीट तक भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह और पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने रिटर्निंग वॉल, पक्की सड़क और ट्यूबवेल जैसी जरूरतों की बात कही। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि समस्याओं को शासन तक भेजा जाएगा। समाधान के लिए गंभीर प्रयास होंगे।




विकास के दावे और हकीकत का फर्क

ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक साल पहले कालपी में एक कार्यक्रम में एमएलसी रमा निरंजन के प्रतिनिधि ने गांव के लिए पांच ट्यूबवेल के कोटे की बात कही थी। गांव के मनोज ने बाकायदा आवेदन भी दिया, लेकिन अब तक न कोई ट्यूबवेल लगा न कोई जवाब मिला।

ग्रामीणों द्वारा जो भी समस्याएं बताई गई हैं। उन पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। सड़क के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की जाएगी।



मनोज कुमार सिंह, एसडीएम कालपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed