फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   15 in Ikauna and 13 in Raila damaged, water shortage

इकौना में 15 और रैला में 13 हैंडपंप खराब, पानी की किल्लत

Mon, 04 Jul 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
15 in Ikauna and 13 in Raila damaged, water shortage
इकौना गांव में हैंडपंप में पानी भरने के लिए इंतजार करती महिलाएं। - फोटो : ORAI
कदौरा। हैंडपंप खराब होने ग्रामीण पानी के लिए परेशान हैं, लेकिन अफसर हैं कि ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। जो हैंडपंप चालू हैं, उन पर पानी भरने के लिए लाइन लग रही है। जो खराब हैं, उनमें ग्रामीण मवेशी बांध रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी की शुरुआत में ही डीएम ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में पेयजल की समस्या से निपटने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे, जिससे लोगों को परेशानी न हो। इसके बाद भी ब्लॉक कार्यालय और गांवों में तैनात अधिकारी और कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। कई गांवों में हैंडपंप खराब हैं। ग्रामीण पानी की किल्लत से परेशान हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम इकौना में 20 हैंडपंप लगे हैं। इनमें 16 हैंडपंप खराब हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव के चार हैंडपंप ही पानी दे रहे हैं। जो हैंडपंप सही हैं, उन पर पानी भरने के लिए सुबह से ही मारामारी मच जाती है। रैला गांव में 27 हैंडपंप लगे हैं। इसमे 13 हैंडपंप खराब हैं। तीन हैंडपंप कम पानी दे रहे हैं। जो हैंडपंप खराब हैं, ग्रामीण उनमें मवेशी बांध रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकली, मनीषा, गुड़िया, काजल, किरण ने बताया कि पानी भरने के लिए उनको दूसरे मोहल्लों में जाना पड़ता है। कई बार शिकायत भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। बीडीओ बृजकिशोर कुशवाहा ने कहा कि संबंधित सचिवों को मौके पर भेजा जा रहा है। जल्द समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।
कागजों में पानी दे रही पाइप लाइन
रैला निवासी विज्ञान सिंह पाल ने बताया कि हर घर जल योजना के तहत पाइप लाइन डाली गई है। अधिकारी कागजों में पाइप लाइन को चालू दिखा रहे है, जबकि गांव में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। गांव में पानी की किल्लत है। सुबह-शाम हैंडपंप पर भीड़ रहती है।
शिकायत के बाद भी नहीं दे रहे ध्यान
रैला के ही श्रीराम धानुक के मुताबिक खराब हैंडपंपों की शिकायत कई बार की गई, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। हैंडपंप मरम्मत के नाम पर धनराशि निकाल कर बंदरबांट किया जा रहा है। इनके खिलाफ भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीण परेशान हो रहे हैं।
ट्रैक्टर-बैलगाड़ी से लाना पड़ता है पानी
इकौना के जयकरन सिंह का कहना है कि मुख्यालय से गांव की दूरी करीब 15 किमी है। गांव में पानी की समस्या विकराल है। अधिकतर हैंडपंप खराब हैं। लोग ट्रैक्टरों और बैलगाड़ी से पानी दूसरी जगह से भरकर लाते हैं। शिकायत के बाद भी अधिकारी नहीं ध्यान दे रहे हैं।

लंबे समय से है गांव में पानी की समस्या
इकौना गांव के सत्य सिंह कहते हैं बीहड़ क्षेत्र होने के कारण अधिकारी भी गांव में नही आते हैं। यह समस्या लंबे समय से है। कई बार शिकायत करने के बाद भी पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। गांव के लोग पशुओं को पानी पिलाने के लिए नदी में ले जाते हैं।

रैला गांव में अपनी बारी का इंतजार करते ग्रामीण।

रैला गांव में अपनी बारी का इंतजार करते ग्रामीण।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed