फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   15 crore drinking water scheme will quench the thirst of Kadaura

Jalaun News: कदौरा की प्यास बुझाएगी 15 करोड़ की पेयजल योजना

Tue, 09 Sep 2025 02:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
15 crore drinking water scheme will quench the thirst of Kadaura
उरई। लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे कदौरा नगर पंचायत के 10 हजार लोगों को अप्रैल तक राहत मिलने की उम्मीद है। जल निगम 15 करोड़ की पेयजल योजना से चार नलकूप और नई टंकी बनवाएगा।
विज्ञापन

इस योजना के तहत कदौरा नगर में चार नए नलकूप स्थापित किए जाएंगे। साथ ही 800 केएल क्षमता का एक ओवरहेड टैंक बनाया जाएगा। पुराने टैंक की मरम्मत भी होगी, जिससे पानी भंडारण क्षमता में इजाफा होगा। नगर की गलियों तक पानी पहुंचाने के लिए लगभग 40 किलोमीटर लंबी नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

खास बात यह है कि नगर पंचायत की तीन हजार से अधिक परिवारों को मुफ्त पानी कनेक्शन भी दिए जाएंगे। इस योजना से करीब दस हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। जल निगम ने इस महत्वाकांक्षी योजना का प्रस्ताव कई महीने पहले तैयार किया था। इसे शासन स्तर से मंजूरी भी मिल गई थी। टेंडर प्रक्रिया में अड़चनों की वजह से काम शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बार टेंडर प्रक्रिया निरस्त होने के बाद आखिरकार अब सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही कार्य आदेश जारी किया जाएगा और इसके बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। अगर निर्माण कार्य में गति रही तो अप्रैल तक योजना पूरी हो सकती है।
नगर पंचायत के मोहल्ला इस्लामाबाद, सिद्धार्थनगर और सीर ब्यासपुरा में पानी की किल्लत सबसे ज्यादा है। इन तीनों वार्डों में करीब चार हजार की आबादी प्रभावित रहती है। गर्मी के दिनों में यहां के हालात और गंभीर हो जाते हैं। महिलाएं और बच्चे घंटों हैंडपंपों के पास लाइन में लगकर पानी भरते हैं। कई बार हैंडपंप भी सूख जाते हैं तो लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ता है।
पिछले साल गर्मी में लोगों ने पानी की किल्लत को लेकर जोरदार नाराजगी भी जताई थी। अब नई योजना लागू होने के बाद इन मोहल्लों सहित पूरे नगर में पानी की स्थिति सुधरने की उम्मीद है।



वर्जन-
कदौरा में पानी की समस्या को देखते हुए यह योजना तैयार की गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द से जल्द कार्य शुरू कराकर पूरा करने की कोशिश है, ताकि गर्मी आने से पहले लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े। योजना धरातल पर उतरने के बाद नगर के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
- मनोज कुमार, एई, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed