फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   गैरहाजिर शिक्षकों की रिपोर्ट डीएम को भेजी

गैरहाजिर शिक्षकों की रिपोर्ट डीएम को भेजी

Wed, 13 Mar 2019 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
गैरहाजिर शिक्षकों की रिपोर्ट डीएम को भेजी
जालौन। तरसौल व करतलापुर में एसडीएम के निरीक्षण में अध्यापक अनुपस्थित मिले। एसडीएम ने अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निरीक्षण आख्या जिलाधिकारी को प्रेषित की।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी भैरपाल सिंह ने मंगलवार की दोपहर प्राथमिक विद्यालय तरसौल व प्राथमिक विद्यालय करतलापुर का निरीक्षण किया। जिसमें तरसौल स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक कौशलेंद्र प्रताप सिंह व आनंद वर्धन बौद्ध अनुपस्थित मिले। वहीं, करतलापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण में विद्यालय में ताला लटकता मिला। बच्चों के अभिभावकों से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि विद्यालय में तैनात शिक्षक उदयनारायण, धीरज साहू व विजय बहादुर समय से पूर्व ही विद्यालय में ताला लटकाकर चले गए हैं। दोनों गांव के अभिभावकों ने बताया कि विद्यालय के खुलने एवं बंद होने का कोई समय निर्धारित नहीं है। अध्यापक अपनी मर्जी से विद्यालय खोलते हैं और बंद करचले जाते हैं। एसडीएम ने बताया कि अनुपस्थित मिले अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई एवं निरीक्षण आख्या जिलाधिकारी को प्रेषित की जा रही है।
विज्ञापन


67 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
उरई। मंगलवार को शहर में तीन मूल्यांकन केंद्रों चल रहे यूपी बोर्ड की 67155 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। राजकीय इंटर कालेज में 54 प्रधान परीक्षक व 280 परीक्षकों ने 26,826 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। जबकि यहां 94,910 उत्तर पुस्तिकाओं का अभी मूल्यांकन किया जाना शेष है। इसी तरह गांधी इंटर कालेज में 36 प्रधान परीक्षक व 184 परीक्षकों ने 18,165 उत्तर पुस्तिकाएं जांची। यहां अभी 78,171 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जानी है। सनातन धर्म इंटर कालेज में 40 प्रधान परीक्षक व 267 परीक्षकों ने 22,164 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकित की। यहां अभी 43,692 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जानी है। जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने बताया कि मूल्यांकन का काम सीसी टीवी कैमरे की नजर में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed