{"_id":"5c76cdb8bdec22738b6af8a4","slug":"131551289784-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सामूहिक विवाह में दंपति को मिलेंगे 51 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सामूहिक विवाह में दंपति को मिलेंगे 51 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत अब जिले में दंपति को 35 हजार की जगह 51 हजार रुपये दिए जाएंगे। नए शासनादेश को लेकर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि अब जो भी जोड़े सामूहिक विवाह योजना में पंजीयन कराएंगे। उन्हें अनुदान के रूप में 51 हजार रुपए की राशि दी जाएगी
।
शासन ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत जहां एक पंडाल के नीचे कई जोड़ों के विवाह कराने की पहल शुरू की गई है, तो वहीं प्रत्येक जोड़ों को शासन की ओर से आर्थिक सहायता दी जाती है।
अभी तक इस योजना में अनुदान राशि व विवाह खर्च के रूप में 35 हजार रुपये देने का प्रावधान था। इसमें लड़की के खाते में 25 हजार के साथ पांच हजार रुपये खर्च व पांच हजार रुपये का समान दिया जाता था।
विज्ञापन
जो सामान व खर्च के लिहाज से काफी कम था। शासन ने अनुदान राशि को बढ़ा दिया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापति ने बताया कि शासन ने इस योजना में मिलने वाली अनुदान राशि को बढ़ा दिया है।
जिसमें अब लड़की के खाते में सीधे 35000 रुपये भेजे जाएंगे और दस हजार रुपये का विवाह में सम्मान दिया जाएगा। इसके साथ ही पांच हजार रुपये विवाह खर्च के रूप में दिए जाएंगे।