{"_id":"5c27bd5dbdec2256b421f2f0","slug":"131546108253-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 जोड़ों ने जीने-मरने की खाई कसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 जोड़ों ने जीने-मरने की खाई कसम
विज्ञापन
कुठौंद। विकास खंड कुठौंद में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 10 जोड़ों ने हिंदू रीति रिवाज के साथ विवाह किया। कालपी से विधायक नरेंद्र जादौन ने कहा कि ये सामूहिक विवाह ही नहीं बल्कि महायज्ञ है। इस महाकुंभ में जो लोग शामिल होते है उन्हें बड़ा पुण्य मिलता है।
समारोह में सबसे पहले 10 युवक घोड़ों में सवार होकर विवाह स्थल पर पहुंचे। द्वारचार के बाद प्रतीक्षा ने इंद्रजीत, गोल्डी ने बबलू, शिल्पी ने अभिषेक, मनीषा ने इंद्रजीत, सोनम ने प्रदीप, प्रियंका ने सचिन, संगीता ने वीरभद्र, अर्चना ने अमर सिंह, अभिलाषा ने जयसिंह, रानी ने रणवीर सिंह के साथ फेरे लेकर एक साथ जीने मरने की कसम खाई।
बीडीओ लोकनाथ राजपूत ने वर पक्ष को दस और कन्या पक्ष को दस लंच पैकेट का विशेष इंतजाम किया जिससे लोगों ने भोजन ग्रहण किया। कालपी से विधायक नरेंद्र जादौन ने कहा कि सभी वर्ग के लोग अपनी अपनी कन्याओं का विवाह कर सकते हैं। जिसमें सरकार ने कोई भी पक्षपात नहीं है। सरकार द्वारा 35,000 रुपये कन्या पक्ष को सरकार देती है। अखिलेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत महाकुंभ का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
एडीओ समाज कल्याण अतुल तिवारी ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस योजना का लाभ लेना चाहिए। सवर्ण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अजय दीक्षित, मंगली तिवारी, अमित नीखरा, गिरीश तिवारी, आनंद दुबे, आशीष चतुर्वेदी, राजू यादव, भारत सिंह, उदय नारायण, शिव शरण भदौरिया, विकास यादव, दीपक यादव, कृष्ण मुरारी विद्यार्थी, विनय सोनी, राजकुमार. ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजू यादव, राजेश यादव, शीतल सिंह, विनोद, पीके कश्यप आदि मौजूद रहे। संचालन पूर्व वीडीओ लखन लाल शर्मा ने किया।