फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   13 people injured in a bee attack.

Jalaun News: मधुमक्खियों के हमले में 13 घायल

Tue, 10 Feb 2026 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
13 people injured in a bee attack.
फोटो - 34 पुल पर रखी इन्हीं मधुमक्खियों ने लोगों पर किया था हमला। संवाद - फोटो : udhampur news
कालपी (उरई)। यमुना तट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने आए लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसमें करीब 13 लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। सभी कानपुर देहात के भोगनीपुर के निवासी थे।
विज्ञापन


कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र निवासी कमलेश का अंतिम संस्कार करने परिजन और अन्य लोग रेलवे पुल के पास यमुना तट पर पहुंचे थे। चिता को अग्नि देने के बाद लोग वहीं बैठकर उसके शांत होने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान चिता से उठता धुआं पास स्थित रेलवे पुल में लगे मधुमक्खियों के छत्ते तक पहुंच गया।
विज्ञापन


धुएं से उत्तेजित मधुमक्खियों ने वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हमले में शिवनंदन (42), सुदेश (32), गिरीश (45), वैभव (19), उमाशंकर (44), आलोक (25), गयाराम (60), नंदकिशोर (36), कमल (29), गोविंद (32) सहित 13 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को तत्काल सीएचसी कालपी ले जाया गया। डॉ. शेख शहरयार ने बताया कि सभी को मधुमक्खियों ने काटा था, लेकिन कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं था। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया। लोगों का कहना है कि पुल के ऊपर वर्षों से मधुमक्खियों ने छत्ता रख लिया गया है, तो अचानक लोगों पर हमला कर देतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed