{"_id":"60806d608ebc3eb92e77ea54","slug":"13-people-died-from-corona-in-ten-days-1205-infected-orai-news-knp6247162138","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन में कोरोना से 13 लोगों की मौत, 1205 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन में कोरोना से 13 लोगों की मौत, 1205 संक्रमित
विज्ञापन
उरई। कोरोना की दूसरी वेव बहुत खतरनाक है। हालत यह है कि बीते 13 माह में कोरोना के जितने मामले निकले, उसके 22 फीसदी मामले तो केवल बीते दस दिनों में सामने आए हैं। यही नहीं दूसरी लहर में मृत्यु दर भी बढ़ी है। पिछले दस दिनों में 13 लोगों को कोरोना का संक्रमण लील गया है। इसके बावजूद लोग सतर्कता नहीं बरत रहे बल्कि लापरवाही पर उतारू हैं। बाजार आदि जगहों पर तमाम ऐसे लापरवाह लोग बिना मास्क घूमते आसानी से देखे जा सकते हैं।
यूं तो कोरोना काल बीते साल मार्च माह से ही शुरू हो गया था लेकिन जिले में कोरोना संक्रमण का पहला केस पिछले साल 24 अप्रैल को जिला अस्पताल के डॉक्टर सुनील अग्रवाल के रूप में सामने आया था। यही नहीं कोरोना के कारण डॉ. अग्रवाल की मौत भी जिले में पहली मौत थी। हालांकि इसके बाद संक्रमण की रफ्तार थम गई थी। एकाध पॉजिटिव मरीज मिल रहे थे लेकिन हाल में संक्रमण की रफ्तार एकदम से बढ़ गई है। फिलहाल संक्रमण का दौर ऐसा शुरू हो गया कि अब तक 5458 लोग संक्रमित मिल चुके हैं और साठ लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
पिछले दस दिन का रिकार्ड देखें तो 11 अप्रैल से 20 अप्रैल तक कुल 1205 मामले आए। जबकि पिछले साल से 10 अप्रैल तक कुल 4219 केस ही आए थे। लगातार बढ़ी रही संक्रमितों की संख्या को लेकर स्वास्थ्य महकमे के साथ हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सचेत किया जा रहा है कि कोरोना गाइड लाइन का पालन करें। हालांकि मृत्यु दर भी इन दस दिनों में बढ़ी है। कुल 13 लोगों की मौत हुई है। मृत्यु दर का आंकड़ा 1.07 प्रतिशत है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ ऊषा सिंह का कहना है कि जांच का दायरा बढ़ाया गया है। कांटेक्ट ट्रेसिंग और पूल टेस्टिंग की जा रही है। इसकी वजह से संक्रमित निकल रहे है। लोगों को सतर्क होने की जरूरत है। कोरोना गाइड लाइन का पालन करें। मास्क लगाए और बेवजह घर से न निकले। सामाजिक दूरी और हाथ धोने का काम भी जारी रखे। उधर, ट्रेनों से आने वाले यात्री भी संक्रमित निकल रहे हैं। आए दिन कोई न कोई यात्री संक्रमित आ रहा है। बुधवार को भी उरई रेलवे स्टेशन पर कुल 155 यात्री उतरे। 75 की जांच की गई। जांच प्रभारी एसपी पांडेय का कहना है कि आज एक यात्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
कोरोना संक्रमण के बढ़ने का एक कारण जानकार मौसम को भी मानते हैं। अप्रैल माह में दो तीन मर्तबा आंधी और बारिश से अचानक गर्मी से राहत मिलना भी कहीं न कहीं संक्रमण को बढ़ावा देने वाला है। ऐसे में अत्याधिक एसी का इस्तेमाल करने वाले लोगों के संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है।
पिछले दस दिनों के कोरोना संक्रमितों के आंकड़े
दिनांक पॉजिटिव केस ठीक हुए मृतक
11 अप्रैल 67 12 1
12 अप्रैल 79 14 1
13 अप्रैल 81 50 0
14 अप्रैल 76 33 3
15 अप्रैल 123 35 0
16 अप्रैल 108 36 0
17 अप्रैल 148 57 1
18 अप्रैल 104 62 1
19 अप्रैल 192 90 2
20 अप्रैल 227 138 4
----------------------------------------------
कुल 1205 527 13