फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   मकर संक्रांति पर लगाई आस्था की डुबकी

मकर संक्रांति पर लगाई आस्था की डुबकी

Mon, 14 Jan 2019 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर लगाई आस्था की डुबकी
कालपी। मकर संक्रांति पर्व पर बड़ी संख्या में लोगों ने यमुना में स्नान कर पूजा-अर्चना करने के बाद दान किया। सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु नगर के विभिन्न घाटों पर स्नान करने के लिए पहुंचने लगे थे। जिले में मंगलवार को भी मकर संक्रांति मनाई जाएगी।
विज्ञापन


नगर के श्री बिहारी घाट, रानी लक्ष्मी बाई घाट, पीला घाट, श्री ढोरेस्वर घाट सहित विभिन्न घाटों पर काफी भीड़ रही। लोगों ने यमुना नदी में डुबकी लगाकर श्री राधा माधव मंदिर, श्री पातालेश्वर मंदिर आदि के दर्शन कर दान पुण्य किया। घाटों पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के चाक चौबंद बंदोबस्त रहे।
विज्ञापन


नगर पालिका प्रशासन ने यमुना घाटों की साफ-सफाई व यमुना नदी के आगे बैरीकेडिंग व अलाव आदि का इंतजाम किया। यमुना के किलाघाट पर घुमंतू हसंतू क्लब न्यू लोक कल्याण समिति, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, रामोबामो क्लब, समाजवादी पार्टी, गल्ला व्यापार मंडल, बहुजन समाज पार्टी, कुमार ब्रदर्स, स्वतंत्रता सेनानी मोती बाबू की स्मृति में आदि लोगों ने अपने-अपने पंडाल लगाकर चाय खिचड़ी आदि वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान घुमंतू हसंतू क्लब के पंडाल में विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार, सभासद अरविंद यादव ने आधा सैकड़ा गरीबों को कंबल वितरित किए। न्यू लोक कल्याण समिति के सुरेश चंद्र वर्मा, कोतवाल सुधाकर मिश्रा, श्याम यादव, गुलाब यादव आदि ने एक सैकड़ा से अधिक लोगों को कंबल बांटे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed