{"_id":"6885387025c85ed4fb06f1d3","slug":"12-lakh-stolen-from-jewelers-house-orai-news-c-224-1-ori1001-132364-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सराफ के घर से 12 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सराफ के घर से 12 लाख की चोरी
विज्ञापन
एट। थाना क्षेत्र के कोंच रोड स्थित वार्ड नंबर पांच में सराफ के मकान में छत के रास्ते घुसे चोरों ने कमरे में रखी तिजोरी व बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे 12 लाख के जेवर व नकदी पार कर दी। वारदात के समय पूरा परिवार वैष्णो देवी गया था। शुक्रवार रात लौटे तो कमरे का टूटा ताला व बिखरा सामान देख उन्हें चोरी होने की जानकारी हुई। पुलिस जांच में जुटी है।
वार्ड नंबर पांच निवासी अनिल कुमार सोनी 20 जुलाई को पूरे परिवार के साथ वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए थे। शुक्रवार की रात लौटे हैं। देखा कि कमरों के ताले टूटे पड़े हैं। अंदर रखी छोटी अलमारी, तिजोरी व बक्से का सामान गायब है। इस पर परिजनों को चोरी होने का पता चला। पीड़ित ने बताया कि चोर उसके यहां से दो लाख रुपये, सौ ग्राम सोने के आभूषण, व एक किलो चांदी के जेवरात ले गए हैं।
अनिल ने बताया कि उसकी ज्वैलर्स की दुकान है। एक ग्राहक के आभूषण बनने थे। उसने एक लाख रुपये दिए थे और एक लाख रुपये उसके रखे थे। बताया कि चोर घर से सीसीटीवी कैमरे का केबल, हार्डडिस्क, डीडीआर वाईफाई निकाल ले गए हैं। उसने बताया कि उसके घर से करीब 12 लाख की चोरी हुई है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में हो रही चोरी की वारदात से लोगों में पुलिस के प्रति खासा आक्रोश है। थाना प्रभारी ने भी शुक्रवार को ही थाने का प्रभार लिया है। सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़कर खुलासा किया जाएगा। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। जांच की जा रही है।