फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   12 Deputy Principal Examiners and 11 Examiners remained absent from the evaluation.

Jalaun News: मूल्यांकन से गैरहाजिर रहे 12 उप प्रधान परीक्षक और 11 परीक्षक

Mon, 18 Mar 2024 02:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
12 Deputy Principal Examiners and 11 Examiners remained absent from the evaluation.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। मूल्यांकन का काम दूसरे दिन जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में किया गया। जीआईसी के मूल्यांकन केंद्र से उप प्रधान परीक्षक 12 और 11 परीक्षक गैरहाजिर रहे।
जीआईसी में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मू्ल्यांकन हो रहा है। यहां 128433 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जानी है, इसमें रविवार को 11800 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी है। अब तक 14658 उत्तर पुस्तिकाएं जंच चुकी हैं। इसी तरह हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं के लिए बनाए गए मूल्यांकन केंद्र सनातन धर्म इंटर कॉलेज में 50678 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जानी हैं। इसमें 6483 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई। अब तक 13280 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है।
विज्ञापन

गांधी इंटर कॉलेज में 34526 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है, इसमें 4038 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। अब तक 6715 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी है। इसके अलावा बीएमटी इंटर कॉलेज आटा के मूल्यांकन केंद्र पर 65535 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है, इसमें 6852 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन रविवार को किया गया। अब तक 10777 उत्तर पुस्तिकाओं का इस केंद्र पर मूल्यांकन हो चुका है। जिला पूर्ति अधिकारी अनूप कुमार तिवारी ने सनातन धर्म इंटर कॉलेज के मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया। डीआईओएस राजकुमार पंडित ने बताया कि मूल्यांकन का काम सीसीटीवी की निगरानी में शांंतिपूर्वक चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed