फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   कोहरे के कारण निरस्त ट्रेनें अभी भी नहीं चलीं

कोहरे के कारण निरस्त ट्रेनें अभी भी नहीं चलीं

Sat, 16 Mar 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
कोहरे के कारण निरस्त ट्रेनें अभी भी नहीं चलीं
उरई। कोहरे के कारण निरस्त की गईं ट्रेनों को अब तक बहाल नहीं किया गया है। जबकि कोहरा समाप्त हो गया है और पारा भी तीस के आसपास आ गया है। इससे झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक के लोगों को खासी परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी इंटरसिटी ट्रेन के निरस्त होने के कारण हो रही है। लोगों ने जल्द ट्रेन का संचालन शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन


बता दें कि बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल बुधवार व शनिवार को निरस्त चल रही है। ग्वालियर से बरौनी जाने वाली ट्रेन का सोमवार व गुरुवार को संचालन नहीं हो रहा है। इसी तरह झांसी से कोलकाता जाने वाली प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन अप व डाउन में 31 मार्च तक निरस्त चल रही है। इसी तरह झांसी लखनऊ पैसेंजर भी और झांसी लखनऊ इंटरसिटी को रेलवे प्रशासन ने 31 मार्च तक निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


पहले इन ट्रेनों को 15 दिसंबर से कोहरे के कारण 15 फरवरी तक निरस्त करने की घोषणा की थी, लेकिन इस साल उम्मीद के मुताबिक न के बराबर कोहरा पड़ा, लेकिन इसके पहले 15 फरवरी को ट्रेनों का संचालन शुरू हो पाता, उसे 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि अब तो पारा 30 के आसपास पहुंच गया है फिर भी ट्रेनेें निरस्त चल रही है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। हालांकि रेल अधिकारियों का कहना है कि ट्रैक पर काम होने के कारण ट्रेनें बेवजह लेटलतीफ होतीं, इसलिए कुछ ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही ट्रेनों का संचालन नियमित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोहल्ला बघौरा निवासी हृदेश कुमारी का कहना है कि झांसी लखनऊ इंटरसिटी इस रूट की लाइफ लाइन मानी जाती है लेकिन दो महीने से निरस्त चल रही है और अब तो उसका निरस्तीकरण 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। इससे उन्हें परेशानी हो रही है। पैसेंजर से भी यात्री होली में आराम से पहुंच जाते, अब वे भी परेशान होंगे। रामपुरा निवासी विपिन चौबे बोले कि पैसेंजर व इंटरसिटी के निरस्तीकरण के साथ कोलकाता जाने वाली एकमात्र ट्रेन प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस भी 31 मार्च तक निरस्त है। इसी तरह छपरा मेल को भी हफ्ते में दो दिन निरस्त किया गया है। आगे पता नहीं कि 31 मार्च के बाद चलेंगी भी या फिर इनका निरस्तीकरण और बढ़ा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि होली पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed