{"_id":"5c8d46e5bdec22141f00df25","slug":"111552762597-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीहड़ पट्टी के दस्यु प्रभावित गांवों के देखे बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीहड़ पट्टी के दस्यु प्रभावित गांवों के देखे बूथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुठौंद/ जालौन। एसडीएम भैरपाल ने आज बीहड़ पट्टी के गांव टिकरी व लोहाई दिवरा का निरीक्षण किया। यह गांव दस्यु प्रभावित है। यहां पंचायत चुनाव के दौरान मतपेटियां लूटी जा चुकी है। हालांकि एसडीएम ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि वह निर्भीक होकर मतदान करें। पुलिस व प्रशासन उनके साथ है।
एसडीएम ने बताया कि उन्हें पता चला कि ये गांव दस्यु प्रभावित रहे है और पंचायत चुनाव में मतपेटियां भी कभी लूट ली गई थी। इसके चलते उन्होंने फैसला लिया कि इन गांव पर विशेष नजर रखी जाएगी। उन्होंने टिकरी और लोहाई के मतदान बूथ का निरीक्षण किया मतदान स्थल पर भवन निर्माण का निरीक्षण किया और पेयजल की व्यवस्था देखी।
इसके बाद ग्रामीणों के साथ बैठक की और लोगों की समस्याएं सुनी। एसडीएम ने ग्रामीणों से कहा कि ये क्षेत्र कभी दस्यु प्रभावित रहा होगा लेकिन अब बदलाव का समय है हर व्यक्ति स्वतंत्र है। किसी को भी दबाव में नहीं रहना है।
विज्ञापन
आप लोगों को मिलकर इस चुनाव में वोट प्रतिशत को 80 के ऊपर ले जाना है। प्रधान रामजी याज्ञिक ने भरोसा दिया कि उनके गांव में अधिक से अधिक वोटिंग होगी और प्रतिशत में किसी से पीछे नही रहेंगे। इस मौके पर हरचरण,जंटर सिंह, महेश, संतोष सिंह, कुंवर सिंह, मोहनलाल, शिवपूजन सिंह, अरविंद बनाफर आदि मौजूद रहे।