{"_id":"60c79c368ebc3e81763f3640","slug":"11-trucks-with-fake-royalty-and-overload-were-caught-orai-news-knp634201788","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी रायलटी व ओवरलोड वाले 11 ट्रक पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी रायलटी व ओवरलोड वाले 11 ट्रक पकड़े गए
विज्ञापन
उरई। डकोर पुलिस ने सोमवार की दोपहर बंधौली नहर पुल पर चेकिंग के दौरान सात ट्रकों को रोका और चालकों से गाड़ियों के कागजात मांगे तो वे नहीं दिखा सके। उनकी रायल्टी भी फर्जी थी।
इस पर ट्रक चालक अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के निवासी राजकुमार, फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र के अराब निवासी सत्यभान, सिरसागंज के ही मोहल्ला मिया बाजार निवासी फरीद, सिरसागंज के पैगू रोड निवासी हरीमोहन, एटा के थाना सटीक के ग्राम रजपुरा निवासी अवधेश कुमार, औरैया के थाना एरवाकटरा के ग्राम उमरैन निवासी किशनलाल, थाना एरबाकटरा के ही ग्राम अहलकारा निवासी गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि खनन पट्टाधारक और मैनेजर के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा मौरंग के चार ओवरलोड ट्रक सीज कर दिए हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए ट्रक चालकों का आपराधिक इतिहास भी पता किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में दरोगा सुशील पाराशर, बचनेश सिंह, कांस्टेबल अजीत, राजीव सिंह, राकेश, अशोक, महेंद्र भारती शामिल थे। पुलिस की कार्रवाई से उक्त मार्ग पर चलने वाले ट्रक चालकों में हड़कंप मचा रहा।