{"_id":"65ecb5440605bf375b0043e4","slug":"11-thousand-kv-line-will-be-replaced-in-the-main-market-orai-news-c-224-1-ori1004-111969-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मुख्य बाजार में बदली जाएगी 11 हजार केवी की लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मुख्य बाजार में बदली जाएगी 11 हजार केवी की लाइन
Sun, 10 Mar 2024 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
उरई। मुख्य बाजार से निकली 11 हजार केवी की लाइन खतरों से खाली नहीं है। हाईटेंशन लाइन खुली होने से हर समय खतरा बना रहता है। इसको बदलवाने के लिए विभाग रुपरेखा तैयार कर रहा है। करीब दस करोड़ का बजट इसमें खर्च होगा।
इकलासपुरा मोड़ मेडिकल चौराहा से लेकर आंबेडकर चौराहा और मुख्य बाजार से गुजरी करीब 15 किलोमीटर की हाईटेंशन लाइन पूरी खुली है। इसमें मुख्य बाजार के साथ स्टेशन रोड आता है। इन इलाकों में हर समय हजारों की भीड़ रहती है। रोड के दोनों तरफ पड़ी 11 हजार केवी की लाइन कई बार टूट चुकी है। इससे वह कमजोर हो गई। घंटाघर से पीलीकोठी तक खुले तारों को बंच केबल में तब्दील कर दिया गया है, लेकिन शेष जगह हाईटेंशन लाइन खुली पड़ी है। इसको बदलवाने के लिए विभाग ने कई बार प्रयास किए लेकिन बजट नहीं होने से इसको बदलवाया नहीं जा सका। इसमें सुरक्षा के लिए कोई अलग से जाल भी नहीं लगाया गया है।
विभाग के साथ लोगों को भी इससे हादसा होने का खतरा दिखता है। केबल के साथ कई जगह पर खंभे भी सड़क के बीच में मुख्य चौराहों पर लगे हैं। इन खंभो में भी करंट आने का डर रहता है। विभाग ने इस हाईटेंशन लाइन को अंडरग्राउंड करने के लिए रुपरेखा तैयार की है। बजट मांगने के लिए जेई और एसडीओ ने मिलकर विभाग को प्रस्ताव बनाने के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन
दोनों तरफ के बदले जाएंगे तार
15 किलोमीटर में दोनों तरफ के तार बदले जाएंगे। जो अभी खुले पड़े हैं। विभाग की मानें तो इनमें करीब दस करोड़ का बजट खर्च होगा। तब जाकर पूरी लाइन अंडरग्राउंड हो पाएगी। अंडरग्राउंड होने पर दो लाइन डाली जाती है। ताकि एक खराब होने पर दूसरी से सप्लाई की जा सके। इस लिए बजट भी अधिक खर्च हो रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन-
इस लाइन को अंडरग्राउंड करने के लिए विभागीय कार्रवाई चल रही है। अभी तक शासन से कोई बजट नहीं मिला है। इसलिए काम नहीं हो पाया है। इस बार फिर से प्रस्ताव बनाया जा रहा है। करीब दस करोड़ में मुख्य बाजार की करीब 15 किलोमीटर की हाईटेंशन लाइन अंडरग्राउंड लाइन हो जाएगी।- गौरव कुमार, जेई,बिजली विभाग