फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   109-year-old Ram Maze gets vaccinated with family

109 साल की रामदुलैया ने परिवार संग लगवाया टीका

Thu, 18 Mar 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
109-year-old Ram Maze gets vaccinated with family
टीकाकरण के पश्चात सम्मानित हुई 109 साल की रामदुलैया - फोटो : ORAI
जालौन। कोरोना की दूसरी लहर के बीच सीएचसी जालौन व पीएचसी छिरिया सलेमपुर सहित हरीपुरा स्थित उपनगरीय पीएचसी पर वैक्सीनेशन अभियान तेज कर दिया गया है। गुरुवार को सीएचसी में वीरपुरा निवासी 109 वर्ष की रामदुलैया पत्नी नाथूराम निरंजन ने अपने बहू-बेटों के साथ कोरोना का टीका लगवाया। जब स्वास्थ्य कर्मियों ने पंजीकरण फार्म रामदुलैया की उम्र 109 देखी तो उन्हें लेने के लिए स्वयं उनके घर पहुंच गए। टीकाकरण के पश्चात स्वयं सीएमओ डॉ ऊषा सिंह ने बुजुर्ग महिला को फूल मालाएं व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इसके बाद जैसे-जैसे खबर फैलती गई लोगों का सीएचसी पहुंचना शुरू हो गया। वहां सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बनाजी, चेयरमैन गिरीश गुप्ता, एडीएम प्रमिल कुमार सिंह, सीएचसी प्रभारी डॉ. मुकेश राजपूत, आदि ने भी रामदुलैया को सम्मानित किया। उनके परिवार से पुत्रवधू रामकली (85) व विमला देवी (62) एवं पुत्र मुलायम सिंह निरंजन (88) व गुलाब सिंह निरंजन (65) को भी कोरोना का टीका लगवाया। माना जा रहा है रामदुलैया अब तक की सबसे अधिक उम्र की महिला है, जो कि टीकाकरण अभियान का हिस्सा बनीं हैं। सम्मान से गदगद रामदुलैया ने अपने कांपते हाथों को उठाते हुए सभी से टीका लगवाने की अपील की। कहा कि उम्र चाहे कोई भी हो लेकिन हर एक को अपनी जिंदगी से प्यार करना चाहिए और उसकी सुरक्षा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed