फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   1014 advocates of the district will vote in the Bar Council elections

Jalaun News: बार काउंसिल चुनाव में जिले के 1014 अधिवक्ता करेंगे मतदान

Sat, 25 Oct 2025 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
1014 advocates of the district will vote in the Bar Council elections
उरई। बार काउंसिल चुनाव का बिगुल बज चुका है। जिले में 1014 अधिवक्ता भी मतदान करेंगे। यहां मतदान दूसरे चरण में होगा। जिले के पूर्व बार संघ अध्यक्ष भी अपनी दावेदारी करेंगे। चुनाव की घोषणा होने के बाद वह प्रचार जुट गए हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद जिले में चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। 14 से लेकर 19 नवंबर तक बार काउंसिल की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और दूसरे चरण में जिले में जनवरी में मतदान होना है। अपनी दावेदारी पेश कर रहे पूर्व बार संघ अध्यक्ष ने बताया कि जिले के 1014 अधिवक्ता मतदान करेंगे। तहसील स्तर पर न्यायालय में भी मतदान पेटिका जाएगी। निचली अदालतों के अधिवक्ता अपने ही नजदीकी तहसीलों में मतदान कर सकेंगे। चुनाव को लेकर जिले में बैनर लगने लगे हैं। हाईकोर्ट से अधिवक्ता जिले के वकीलों से मिलने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed