{"_id":"d435c5738446d8dfadf05db52ebd7ff5","slug":"invading-in-indian-army-privacy-isi-agent-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना की गोपनीयता में सेंध, ISI एजेंट गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना की गोपनीयता में सेंध, ISI एजेंट गिरफ्तार
अमर उजाला, झांसी
Updated Tue, 25 Feb 2014 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को भारतीय सेना की गोपनीय सूचनाएं व दस्तावेज भेजने वाले सेना के सेवानिवृत्त सूबेदार इंद्रपाल कुशवाहा को एटीएस ने रविवार की रात सदर बाजार में दबोचा है।
विज्ञापन
उसके पास से दो सीडी और एक डायरी बरामद हुई है, जिसमें सेना से जुड़ी कई अहम जानकारियां हैं। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सोमवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
एटीएस के डीआईजी को सूचना मिली थी कि भारतीय सेना का सेवानिवृत्त सूबेदार लंबे समय से पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई को सेना के अफसरों व सैन्य प्रतिष्ठानों से संबंधित सूचनाएं पाकिस्तान भेज रहा है। इसके एवज में उसके बैंक एकाउंट में पैसा जमा किया जा रहा है।
विज्ञापन
सुराग हाथ लगने पर डीआईजी ने लखनऊ से इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में 21 फरवरी को एटीएस की एक टीम झांसी भेजी थी। 23 फरवरी यानी रविवार की शाम टीम को सूचना मिली कि इंद्रपाल सैन्य सूचनाएं आईएसआई को भेजने के लिए सदर बाजार स्थित एक साइबर कैफे आने वाला है।
सदर बाजार पहुंचते ही रात करीब 8.55 बजे एटीएस के जवानों ने आईएसआई एजेंट को दबोच लिया। उसके पास से झांसी में तैनात सैन्य अफसरों के फोन नंबर, गोपनीय कोडवर्ड व महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठानों से जुड़े दस्तावेज मिले हैं।
इंद्रपाल मूल रूप से बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के बिछावरी गांव का रहने वाला है। सेवानिवृत्ति के बाद से वह झांसी के कैंट क्षेत्र में डी-174/3 टैगोर लेन में रहता था।