फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   interrogation begins in cat fraud case

CAT: वो मिला, पर उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस

Fri, 05 Jul 2013 06:18 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 05 Jul 2013 06:18 PM IST
विज्ञापन
interrogation begins in cat fraud case

अमीनाबाद थाने के एक कमरे में बल्ब की पीली रोशनी में करीब डेढ़ घंटे तक शजाउल हसन से कड़ी पूछताछ की गई।

विज्ञापन


केरल से आई कोझिकोड पुलिस और यूपी पुलिस की संयुक्त टीम के सामने लखनऊ की वेब वेवर्स का मालिक शजाउल हसन बार-बार पसीने पोंछ रहा था।

पुलिस टीम द्वारा जो सवाल दागे जा रहे थे उसका जवाब शजाउल धीरे-धीरे दे रहा था।

संतुष्ट नहीं है पुलिस
शजाउल ने जो जवाब दिए उससे पुलिस अधिक संतुष्ट नहीं है। वह उससे अभी तीन दिन और पूछताछ करेगी। उसकी मदद से ही पुलिस यूपी, हरियाणा और दिल्ली में छापे मारेगी।

कैट का आयोजन करवाने वाले आईआईएम कोझिकोड में लखनऊ की वेब वेवर्स की ओर से ज्यादातर वहां आफाक ही जाता था।

चूंकि इस समय वह ढूंढे नहीं मिल रहा इसलिए पुलिस को शक है कि इस खेल में वह शामिल हो सकता है।

पुलिस को यह भी शक है कि लखनऊ की वेब वेवर्स छोटी कंपनी है इसलिए इसे धन का लालच देकर कुछ बड़े खिलाड़ियों ने आसानी से कारनामे को अंजाम दिया होगा।

इस तरह पल्ला नहीं झाड़ सकते तुम
पुलिस ने उससे कहा, इस तरह तुम पल्ला नहीं झाड़ नहीं सकते। अब तुम हमारी पूरी मदद करो। सबसे पहले आफाक को पकड़वाने में हमारी टीम के साथ रहो। इसके बाद कौन-कौन से लोगों से तुम्हारे संपर्क हैं उसकी पूरी जानकारी दो।
विज्ञापन


फिलहाल, पूछताछ के बाद शजाउल को पुलिस ने छोड़ दिया। उसने पुलिस को पूरा भरोसा दिलाया है कि वह उनकी मदद करेगा।

...लेकिन नहीं हो सकती गिरफ्तारी
पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसके खिलाफ जो मुकदमा दर्ज है उसके तहत तुरंत गिरफ्तारी नहीं की जा सकती। शजाउल केरल जाएगा और कोझिकोड के कमिश्नर जी. स्पर्जन कुमार के सामने अपना पक्ष रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चार धाराओं में दर्ज हैं मुकदमे
उसकी कंपनी वेब वेवर्स के खिलाफ कोझिकोड के कुन्नामंगलम थाने में जिन चार धाराओं में मुकदमा दर्ज है उसमें आईटी एक्ट की धारा 65 में कम्प्यूटर के डाटा के साथ छेड़छाड़, आईपीसी की धारा 406 में विश्वासघात, धारा 420 में धोखाधड़ी करने और धारा 120 बी में षडयंत्र रचना शामिल है।

पढ़ें: CAT अपडेट: 3 परसेंटाइल को कर दिया 93


दो दिन बाद कॉलेज पहुंचा शजाउल
अमीनाबाद इंटर कॉलेज में संविदा पर कम्प्यूटर शिक्षक शजाउल हसन दो दिन बाद कॉलेज पहुंचा। बीते दो दिनों से वह गायब चल रहा था। मगर कुछ शुभचिंतकों की सलाह मानकर वह गुरुवार को कॉलेज पहुंच गया।


गाजियाबाद की एक कोचिंग की मिलीभगत!
इस खेल में गाजियाबाद की एक कोचिंग का नाम भी सामने आ रहा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो कैट में सेंधमारी के पूरे खेल में सिर्फ लखनऊ की वेब वेवर्स का हाथ नहीं हो सकता।

आफाक की लोकेशन भी यूपी में
वेब वेवर्स कंपनी के नुमाइंदे आफाक की तलाश जारी है। उसके मोबाइल की लोकेशन इस समय अंबेडकरनगर में बताई जा रही है।

आईआईएम कोझिकोड में कैट के लिए जो सेण्टर बना था उसमें वेब वेवर्स के मालिक शजाउल हसन की ओर से आफाक को ही बैठाया गया था। अब शजाउल हसन को लेकर अब उसे ढूंढा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed