{"_id":"05407a9a-d2cb-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"insurance-of-bjp-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के कार्यकर्ताओं का होगा बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के कार्यकर्ताओं का होगा बीमा
आदर्श त्रिपाठी
Updated Wed, 12 Jun 2013 12:43 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद में सक्रिय कार्यकर्ताओं की पार्टी में निष्ठा मजबूत करने और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए भाजपा ऐसे कार्यकर्ताओं का सामूहिक बीमा कराएगी।
विज्ञापन
बीमा होने के बाद किसी दुर्घटना या अप्रिय स्थित में कार्यकर्ता के परिवार को आर्थिक अभाव से नहीं जूझना पड़ेगा। शहर भाजपा के करीब 1400 सक्रिय कार्यकर्ताओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
लाठी खाने के लिए कार्यकर्ता और मजा मारने के लिए नेता, इस धारणा को तोड़ने की कवायद प्रदेश नेतृत्व ने शुरू की है।
प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी प्रदेश भर के करीब 76 हजार सक्रिय कार्यकर्ताओं का सामूहिक बीमा कराने जा रहे हैं।
बीमा होने से कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वह ज्यादा बेहतर ढंग से काम करेंगे। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं पर मुकदमा होने की सूरत में वाद सहायता देने पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
भाजपा के क्षेत्रीय प्रवक्ता एसपी सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक बीमा कंपनियों से जानकारी जुटाई जा रही है कि कितना प्रीमियम देने पर क्या सुविधा दी जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष लंबे समय से योजना को अमली जामा पहनाना चाह रहे हैं। इसके लिए प्रदेश भर के सक्रिय कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की गई है। शहर में करीब 1400 सक्रिय कार्यकर्ता सत्यापित हुए हैं। इनकी सूची प्रदेश संगठन को भेजी जा चुकी है।