फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   India-Pakistan match, students on trial for treason

पाक जिंदाबाद के नारे लगाने वालों पर केस

Thu, 06 Mar 2014 12:39 PM IST
Updated Thu, 06 Mar 2014 12:39 PM IST
विज्ञापन
India-Pakistan match, students on trial for treason

भारत-पाकिस्तान मैच के बाद रविवार को सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ में  पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले कश्मीरी छात्रों पर बुधवार को देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो गया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोपी छात्रों का नाम नहीं खोला है। पुलिस का दावा है कि जांच में जल्द ही आरोपी छात्रों का नाम उजागर हो जाएंगे।

विज्ञापन


क्रिकेट मैच में पाकिस्तान की जीत पर नारेबाजी को लेकर हिंदू संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कश्मीरी छात्रों पर देशद्रोह का केस दर्ज नहीं करने पर बड़े आंदोलन का ऐलान किया था। जानी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए यूनिवर्सिटी के कुलसचिव बीके गर्ग से तहरीर लेकर अज्ञात कश्मीरी छात्रों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक यूनिवर्सिटी ने आरोपी छात्रों के नाम बताने से इनकार कर दिया। हालांकि पुलिस ने सभी कश्मीरी छात्रों की सूची यूनिवर्सिटी से मांगी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्रों को निलंबित कर कश्मीर नहीं भेजा गया है। उन्हें दिल्ली और नोएडा के होटल में रखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशद्रोह का मुकदमा दर्ज

India-Pakistan match, students on trial for treason

कैप्टन एमएम बेग, एसपी देहात ने बताया ‌कि कश्मीरी छात्रों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शासन स्तर पर आरोपी छात्रों पर कार्रवाई हुई है। नामजदगी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
 
क्या था मामला
एशिया कप में पाकिस्तान की जीत के जश्न में सुभारती यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे कश्मीरी छात्रों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। स्थानीय छात्रों के विरोध करने पर उनसे मारपीट की तथा यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ की थी। हालात बेकाबू होने पर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली थी। यूनिवर्सिटी और पुलिस प्रशासन ने 66 कश्मीरी छात्रों को दिल्ली रवाना कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed