फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   incident with hema malini in mathura

हेमामालिनी ने आखिर क्यों छुपाया चेहरा?

Fri, 04 Apr 2014 02:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा Updated Fri, 04 Apr 2014 02:16 PM IST
विज्ञापन
incident with hema malini in mathura

मथुरा में भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार हेमामालिनी शुभ मुहूर्त के मुताबिक नामांकन के लिए गुरुवार को सुबह 10 बजे ही डीएम कार्यालय में बगैर किसी शोर के जा पहुंचीं। इसकी भनक कलक्ट्रेट कर्मी और अधिवक्ताओं को लगी तो कुछ ही देर में भीड़ का जमघट लग गया। इस दौरान आचार संहिता भी टूटी।

विज्ञापन


नामांकन के बाद उन्हें बाहर निकालना कठिन हो गया। पुलिस काफी मशक्कत के बाद उन्हें उनकी गाड़ी तक पहुंचा सकी। इस दौरान हेमा मालिनी के साथ उनकी बेटी अहाना भी थीं।
विज्ञापन


इसके बाद हेमामालिनी जुबली पार्क स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंची। यहां पहले से ही मौजूद समर्थकों की भीड़ उनका इंतजार कर रही थी। भीड़ ने उन पर फूल बरसाने शुरू कर दिए। यहां उनके साथ एक छोटा सा हादसा हो गया। समर्थकों के फेंके कुछ फूल हेमा के चेहरे से जा टकराए जिससे उनके चेहरे को चोट लगी। इसके बाद उन्होंने हाथों में अपना चेहरा छुपा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बल को फटकारनी पड़ी लाठियां

incident with hema malini in mathura

हेमा के जुबली पार्क में पहुंचते ही भाजपा, मोदी और हेमा की जय-जयकार शुरू हो गई। यहां से एक बार फिर नामांकन के लिए समर्थकों के साथ हेमामालिनी खुली कार में कलक्ट्रेट की ओर रवाना हुईं। काफिला बढ़ता गया। हर तरफ भाजपा के झंडे लहरा रहे थे।

विकास बाजार से कलक्ट्रेट के रास्ते पर हर तरफ समर्थक नजर आ रहे थे, फूलों की बरसात हो रही थी। कलक्ट्रेट का पूरा रास्ता जाम हो गया। बमुश्किल तीन किलोमीटर का यह रास्ता भाजपा उम्मीदवार ने करीब दो घंटे में पूरा किया।
 
नामांकन में प्रस्तावक और समर्थक के रूप में जिलाध्यक्ष डॉ. डीपी गोयल, पूर्व सांसद तेजवीर, एसके शर्मा, कारिंदा सिंह ने हस्ताक्षर किए। हेमा के दीदार के लिए कलक्ट्रेट परिसर में भी भीड़ का जबरदस्त आलम था। नामांकन दाखिल करने के बाद हेमा को गाड़ी तक पहुंचाने के लिए फिर पुलिस बल को जमीन पर लाठियां फटकारनी पड़ी।

मायूस हुए नेता

incident with hema malini in mathura

हेमामालिनी के साथ खुले रथ में सवार होकर कलक्ट्रेट चलने के लिए तैयार भाजपा के फोटो खिंचाऊ नेताओं को मायूसी हाथ लगी। रथ में पहले से ही नेताओं को सवार देख, हेमामालिनी ने अपना इरादा बदल दिया। वह अपनी खुली कार में ही समर्थकों के साथ निकलीं। ऐसे में इन नेताओं को आखिरकार पैदल ही यात्रा करनी पड़ी।

अधिकारियों में भी हेमा का क्रेज
गुरुवार को हेमा को देखने की लालसा सिर्फ आम लोगों में ही नहीं, अफसरों में भी नजर आई। नामांकन के दौरान डीएम कोर्ट और उसके आसपास ड्यूटी न होने के बाद भी कई अफसर पहुंच गए। इतना ही नहीं, जिन पुलिस कर्मियों की ड्यूटी सुरक्षा में लगी थी वह भी ड्यूटी स्थल को छोड़कर हेमा को देखने के लिए दौड़ते नजर आए।

कंडोलेंस के बाद भी जमे रहे अधिवक्ता
गुरुवार को एक अधिवक्ता की मौत के बाद बार एसोसिएशन ने अवकाश घोषित कर दिया था। फिर भी अधिवक्ता हेमा को देखने के लिए कलक्ट्रेट परिसर में जमे रहे। जब हेमा नामांकन के लिए पहुंचीं तो कलक्ट्रेट के सभी दफ्तरों में सन्नाटा छा गया। कर्मचारी कार्यालय छोड़ हेमा को देखने डीएम कार्यालय जा पहुंचे।

योग करके चुनावी सफर पर निकलती हैं हेमा

incident with hema malini in mathura

भाजपा प्रत्याशी अतिव्यस्तता के बावजूद योग करना नहीं भूलती। सुबह जल्दी जगना उन्हें पसंद है और यह इस लोकसभा चुनाव में उनके काम आ रहा है। हेमामालिनी ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में बताया कि वह मुंबई में रहती हैं तो भी सुबह 6:00 बजे उठ जाती हैं। उन्हें जल्दी जगना पसंद है। चुनाव प्रचार के दौरान यदि लंबी यात्रा करनी है तो उनके साथ हल्का नाश्ता और पानी की बोतलें रहती हैं।

मथुरा से लोकसभा प्रत्याशी बनने के बाद से हेमा चुनाव प्रचार में निकलते वक्त साड़ी ही पहनती हैं और सिर पर सदा पल्लू रखती हैं। भारी भीड़ के बीच वह कुछ असहज हो जाती हैं। अकसर वह अपनी गाड़ी में ही रहती हैं और धूप से बचाव के लिए शीशा बंद कर लेती हैं। लेकिन शाम के वक्त वह शीशा खोलकर लोगों का अभिवादन करती रहती हैं। बातचीत में हेमा ने बताया कि वह योग से निरोग हैं और दवाओं की उन्हें जरूरत नहीं है।

हेमामालिनी के राजनीतिक सचिव एसके प्रमाणिक ने बताया कि हेमा को यदि सुबह पांच बजे निकलना है तो वह तड़के चार बजे उठकर योग कर लेती हैं। वह दक्षिण भारतीय भोजन की दीवानी हैं। हेमा को उत्तर भारतीय भोजन भी पसंद है लेकिन यदि दक्षिण भारतीय थाली है तो वह उसे प्राथमिकता देती हैं।

66 करोड़ की मालकिन हैं हेमा

incident with hema malini in mathura

भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी 66 करोड़ से अधिक की मालकिन हैं। इसमें उनके पति धर्मेन्द्र की संपत्ति को भी जोड़ दिया जाए तो ये राशि 1 अरब 78 करोड़ से ऊपर पहुंच जाती है।

गुरुवार को नामांकन दाखिल करने पहुंची सिने अभिनेत्री हेमामालिनी की ओर से दिए गए शपथ पत्र में चल संपत्ति 8 करोड़ 66 लाख दर्शाई गई है। इसमें 12.52 लाख रुपये नकद हैं जबकि बैंक खातों में 1.12 करोड़ रुपये जमा हैं। चार लाख रुपये बीमा आदि में है। 38.39 लाख रुपये की कार की भी हेमा मालकिन हैं।

1.95 करोड़ रुपये के जेवरात हैं। धर्मेन्द्र के पास 25 हजार रुपये नकद, 33 लाख रुपये बैंक खातों में, 53 लाख से अधिक के जेवरात हैं। अचल संपत्ति हेमामालिनी के पास 57.99 करोड़ की है। धर्मेन्द्र के पास 1.06 अरब की अचल संपत्ति है। इस तरह हेमा मालिनी 66.65 करोड़ और धमेन्द्र 1.11 अरब की संपत्ति के मालिक है। दोनों पति-पत्नी की सम्पत्ति 1.78 अरब से अधिक की है।

आचार संहिता उल्लंघन में हेमा को नोटिस

incident with hema malini in mathura

भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी को आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस भेजा गया है। पूर्व में हेमा के प्रथम आगमन पर आचार संहिता की एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है।

गुरुवार के नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट परिसर में समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। जिला प्रशासन ने आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस जारी कर दिया है।

हेमा मालिनी को जारी नोटिस में समर्थकों पर प्रतिबंधित क्षेत्र कलक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी करने का आरोप है। नारेबाजी के मामले में ही बुधवार को रालोद के जयंत और सपा के चंदन सिंह को भी आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed