फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   In Allahabad 'dead' woman will do a protest

इलाहाबाद में 'मरी हुई' महिला करेगी प्रदर्शन

Thu, 04 Jul 2013 12:54 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Thu, 04 Jul 2013 12:54 PM IST
विज्ञापन
In Allahabad 'dead' woman will do a protest
इलाहाबाद में नगर निगम ने एक जीवित विधवा के नाम मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया। मजे की बात यह कि जिस महिला के नाम मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया, वह इलाहाबाद की रहने वाली ही नहीं हैं।
विज्ञापन


इस मामले में महिला के साथ तमाम लोग सुभाष चौराहा पर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

नगर निगम ने सुमित्रा चौबे (55) पत्नी स्वर्गीय राम सुधार चौबे के नाम से मृत्यु प्रमात्र पत्र 10 अक्तूबर 2005 को जारी किया। इसमें उनकी मृत्यु की तिथि एक अक्तूबर 2005 दर्शाई गई। प्रमाण पत्र में सुमित्रा चौबे का पता ए-1/267 बद्री आवास योजना तेलियरगंज दर्ज किया गया। नगर निगम की ओर से प्रमाण पत्र जारी करने के पहले छानबीन भी गई, जबकि उनका इलाहाबाद से किसी तरह का नाता नहीं है।
विज्ञापन


वह मूल रूप से मऊ जिले की रहने वाली हैं। प्रभु शंकर चौबे का आरोप है कि गांव की जमीन हड़पने के लिए परिवार के कुछ लोगों ने नगर निगम कर्मचारियों से मिलीभगत कर गलत तरीके से मृत्यु प्रमाण बनवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed