फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   in a decade more than 64 lakh children missing in india

1.72 लाख मासूमों का कोई पता नहीं लगा पाईं एजेंसियां

Thu, 07 Feb 2013 09:36 AM IST
हाथरस/ब्यूरो
हाथरस/ब्यूरो Updated Thu, 07 Feb 2013 09:36 AM IST
विज्ञापन
in a decade more than 64 lakh children missing in india

आप यकीन नहीं मानेंगे मगर यह सच है कि देश भर से गायब हुए 1,72,466 मासूम आज भी अपने मां-बाप से दूर हैं। उनके माता-पिता को आज भी अपने जिगर के टुकड़ों का बेसब्री से इंतजार है। यह जानकारी आरटीआई एक्टिविस्ट गौरव अग्रवाल को गृह मंत्रालय से मिली है।

विज्ञापन


जानकारी बताती है कि देश भर से पिछले एक दशक में कुल 6,42,714 मासूम गायब हुए, जिनमें से 4,70,248 बच्चे ही बरामद हो पाए हैं। बाकी बच्चों का अभी कुछ पता नहीं है। हर साल के आंकड़े पर नजर डालें तो पता चलता है कि 2002 में 44,981 बच्चे गायब हुए, जिनमें से 37,045 बच्चे बरामद हुए और 7,936 बच्चे अभी भी गायब हैं।
विज्ञापन


2003 में गायब हुए 45,774 में से 38,422 बच्चे बरामद हुए हैं। 7,352 अब भी लापता हैं। 2004 में गायब हुए 51,472 में से 41,73 बच्चे मिले और 10,393 लापता हैं। 2005 में गायब 56,212 में से 42,080 बच्चे मिले और 14,132 बच्चों का अभी तक कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2010 में गायब हुए सबसे ज्यादा बच्चे
2006 में गायब 56,923 में से 43,979 बच्चे बरामद हुए और 12,944 गायब हैं। 2007 में 66,335 बच्चों में से 52,198 मिल गए और बाकी 14,137 बच्चों का अभी तक पता नहीं है। साल 2008 में 67,195 गायब बच्चों में से 51,278 बच्चे मिल पाए, जबकि 15,917 बच्चे अब भी लापता हैं।


2009 में 68,227 में से 50,061 बच्चों का पता लगा, 18,166 बच्चे अब भी गुमशुदा हैं। 2010 में गायब हुए 77,133 में से 53,897 बच्चों का पता लगा। 23,236 बच्चे अब भी गायब हैं। 2011 में लापता हुए 76,152 बच्चों में से 45,341 बच्चे मिल गए, जबकि 30,811 की अब भी तलाश है।

इसी तरह 2012 में गायब हुए 32,310 बच्चों में से अभी तक 14,868 बच्चों का ही पता लगा है, जबकि 17,442 की तलाश अभी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed