फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   importand news for who are giving ugc net exam

UGC NET: परीक्षा कल, पहले पढ़ें यह जरूरी खबर

Sat, 29 Jun 2013 12:51 PM IST
मेरठ/ ब्यूरो
मेरठ/ ब्यूरो Updated Sat, 29 Jun 2013 12:51 PM IST
विज्ञापन
importand news for who are giving ugc net exam

यूजीसी नेट परीक्षा देने वालों के लिए कुछ निर्देश जारी किए गए हैं, उनमें

विज्ञापन
सबसे महत्वपूर्ण यह है परीक्षार्थी प्रवेशपत्र राजपत्रित अधिकारी से अटेस्ट करा लें, क्योंकि अगर प्रवेशपत्र अटेस्ट नहीं कराया तो परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा।

रविवार को होने वाली परीक्षा के लिए सीसीएसयू ने सभी जानकारियां वेबसाइट पर डाल दी है। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरते समय प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किया था, वह अभी भी अपने मेल आईडी और पासवर्ड से प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
 
सीसीएसयू के यूजीसी नेट समन्वयक प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी के मुताबिक निर्देश में स्पष्ट कर दिया था कि प्रवेशपत्र अटेस्ट होना चाहिए। अगर किसी ने नहीं कराया है तो फोटो लगाकर अटेस्ट करा लें।
विज्ञापन


बिना अटेस्ट प्रवेश पत्र के अभ्यर्थी की एंट्री नहीं होगी। विषय के हिसाब से किस रोल नंबर का सेंटर कहां है, यह जानकारी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। शनिवार को सेंटरों पर अभ्यर्थियों की सूची लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है परीक्षा प्रारूप
तीन पेपर दो बार में होंगे। पहला पेपर सुबह साढ़े नौ से पौने ग्यारह बजे तक, दूसरा पौने ग्यारह से दोपहर 12 बजे तक। तीसरा पेपर दूसरी पाली में दोपहर डेढ़ से चार बजे तक होगा। 20 सेंटरों पर 17285 अभ्यर्थी टेस्ट देंगे।

सबसे ज्यादा अभ्यर्थी एजूकेशन विषय से हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed