फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   iit kanpur student got two packages of 1.20 crore

IIT कानपुर के दो छात्रों को 1.20 करोड़ का पैकेज

Tue, 03 Dec 2013 02:26 AM IST
संतोष सिंह/ अमर उजाला, कानपुर
संतोष सिंह/ अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 03 Dec 2013 02:26 AM IST
विज्ञापन
iit kanpur student got two packages of 1.20 crore

आईआईटी कानपुर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के दो स्टूडेंट्स को अमेरिका की आईटी कंपनी ओवेकल ने सालाना 1.20 करोड़ रुपये का वेतन पैकेज दिया है। यह आईआईटी कानपुर में अब तक का सर्वाधिक वेतन पैकेज है।

विज्ञापन


इसके अलावा कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के ही सात स्टूडेंट्स को सालाना 75-80 लाख रुपये का वेतन पैकेज मिला है। इस बार कैंपस प्लेसमेंट में बीटेक-एमटेक डुवल डिग्री प्रोग्राम के स्टूडेंट्स की जबरदस्त डिमांड है। प्लेसमेंट के दूसरे दिन ही आईआईटी के 200 स्टूडेंट्स का कैंपस सेलेक्शन हो गया है।
विज्ञापन


आईआईटी में चल रहे कैंपस प्लेसमेंट के दूसरे दिन सोमवार को सालाना वेतन पैकेज का रिकॉर्ड टूट गया है। 2012 में फेसबुक ने यहां के स्टूडेंट्स को 90 लाख से एक करोड़ रुपये का वेतन पैकेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका की आईटी कंपनी ओवेकल ने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के बीटेक-एमटेक डुवल डिग्री प्रोग्राम के अरबाज खान और बीटेक के सुखदीप सिंह संधू को सालाना 1.20 करोड़ रुपये के वेतन पैकेज का ऑफर लेटर दे दिया है।

अमेरिकी कंपनी रॉकेट फ्यूल ने बीटेक-एमटेक डुवल डिग्री प्रोग्राम के प्रखर बांगा और बीटेक की प्रियंका लड्ढा को सालाना 80-80 लाख रुपये का वेतन पैकेज दिया है। गूगल ने सात्विक चौहान और पुलकित जैन सहित कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के पांच स्टूडेंट्स को सालाना 75-75 लाख रुपये के वेतन पैकेज पर नौकरी दी है।

22 दिसंबर तक चलने वाले पहले फेज के प्लेसमेंट के लिए ओवेकल, टच बैंक, डायमंड, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, ओपरा सोल्यूशन, टॉवर रिसर्च, इंटेल, आईबीएम, फैक्सल, रॉकेट फ्यूल, मित्सीबुसी सहित कई नेशनल, मल्टीनेशनल कंपनियां स्टूडेंट्स का चयन कर रही हैं।


मंदी का असर नहीं दिखा
आईआईटी के कैंपस प्लेसमेंट में आर्थिक मंदी का असर नहीं दिखा है। नेशनल, मल्टीनेशनल कंपनियां शानदार वेतन पैकेज देकर स्टूडेंट्स का सेलेक्शन कर रही हैं। अमेरिका, इंग्लैंड सहित यूरोपियन कंट्री की बड़ी कंपनियां बढ़-चढ़कर वेतन पैकेज देने को तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed