फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   if not voter card Will not get a ration card

एक्सक्लूसिव: वोटर कार्ड नहीं तो राशन कार्ड भी नहीं मिलेगा

Sat, 26 Jul 2014 08:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस Updated Sat, 26 Jul 2014 08:02 AM IST
विज्ञापन
if not voter card Will not get a ration card

अगर आपके पास वोटर कार्ड नहीं तो अब राशन कार्ड भी नहीं मिलेगा। जिला पूर्ति विभाग ने हाल ही में नए राशन कार्ड के लिए प्राप्त किए ऐसे सभी आवेदकों के आवेदन पेडिंग कर दिए हैं।

विज्ञापन


जिन आवेदकों ने आवेदन के साथ वोटर कार्ड की प्रति नहीं लगाई थी, आपूर्ति विभाग ने अब इस प्रकार के सभी आवेदकों के आवेदनों को स्वीकार करने के लिए आवेदकों से वोटर कार्ड की छाया प्रति मांगी है। इस प्रकार के करीब एक हजार आवेदकों के आवेदन आपूर्ति विभाग ने लंबित कर लिए हैं।
विज्ञापन


आपूर्ति विभाग इस बार राशन कार्ड को पूरी तरीके से वैधानिक रूप से सही एवं प्रमाणित बनाने की तैयारी में है। इससे राशन कार्ड की प्रमाणिकता सिद्ध करने के लिए उसमें अनेक प्रकार से आम आदमी की पहचान के लिए उसके होने और सही होने के प्रमाण लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालात यह है कि अब राशन कार्डों को बायोमैट्रिक बनाया जाएगा। इस कार्ड पर आम आदमी के पते के साथ ही उसका बैंक अकाउंट भी होगा। यह बैंक अकाउंट सीबीएस होगा। इसका आईएफएस कोड भी होगा।

एक हजार से अधिक आवेदन किए लंबित

if not voter card Will not get a ration card

अगर राशन कार्डधारक के पास गैस कनेक्शन है तो वह भी राशन कार्ड पर अंकित होगा। व्यक्ति की वार्षिक आय का भी इस राशन कार्ड पर अंकन होगा। राशन कार्ड 21 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को ही दिया जाएगा।

इन लोगों को भी राशन कार्ड जारी करने से पहले यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आवेदक के पास वोटर कार्ड उसी नाम पते का है, जहां से वह राशन कार्ड के लिए आवेदन कर रहा है।

अगर आवेदक के पास जहां वह राशन कार्ड चाहता है, वहां के पते का मतदान पहचान पत्र नहीं है तो ऐसे व्यक्तियों को अब आपूर्ति विभाग राशन कार्ड भी जारी नहीं करेगा।

इस मुद्दे पर जिला आपूर्ति अधिकारी दीपक वार्ष्णेय ने बताया कि शासन की नीति है कि राशन कार्ड उसी व्यक्ति को जारी किया जाए, जो वास्तव में जिले में निवास कर रहा है। इससे शासन की योजनाओं का दुरुपयोग रोके जाने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed