फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   kalyan singh said up has four and half cm

'साढ़े चार मुख्यमंत्री चला रहे हैं यूपी को'

Thu, 19 Dec 2013 02:14 PM IST
अमर उजाला, जौनपुर
अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 19 Dec 2013 02:14 PM IST
विज्ञापन
kalyan singh said up has four and half cm

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार को साढ़े चार मुख्यमंत्री चला रहे हैं।

विज्ञापन


कल्याण बोले कि एक ये साढ़े चार मुलायम सिंह यादव, आजम खां, शिवपाल सिंह यादव, रामगोपाल यादव और आधे अखिलेश यादव हैं।

मोदी की आंधी
आगे कल्याण ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी के नाम की आंधी चल रही है। चुनाव आते-आते यह आंधी तूफान में बदल जाएगी। देश की दशा और दिशा दोनों ही बदलने वाली है। अब कुशासन की जगह सुशासन आने वाला है।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार की जगह सदाचार होगा। कांग्रेस से जनता ऊब चुकी है। भाजपा की ओर विश्वास भरी निगाहों से देख रही है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनानी चाहिए। अगर वहां दोबारा चुनाव हुआ तो इसके जिम्मेदार केजरीवाल ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी जाते वक्त नगर के एक होटल में पत्रकारों से बात करते हुए कल्याण सिंह ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में केंद्र में राजग की सरकार बनकर रहेगी। नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे।

2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी के साथ बीजेपी उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव की तैयारी भी कर रही है।

बीजेपी के लिए मिशन 2014 टू-इन-वन है। लोकपाल बिल पास होने का सारा श्रेय अन्ना हजारे को जाता है। 46 साल में लोकपाल नहीं बन पाया था अब भी नहीं बन पाता।

भाजपा इस लोकपाल से संतुष्ट है। सांप्रदायिक हिंसा बिल लागू होने से हिंदू-मुस्लिम के बीच की खाई और गहरी होगी। कहा कि राम मंदिर मुद्दा राजनैतिक नहीं सांस्कृतिक है।

आस्था का सवाल है राम मंदिर
एक वर्ग की आस्था का सवाल है। जो भाजपा और आरएसएस से नहीं जुड़ा है वह भी चाहता है कि राम मंदिर बने।

उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इस समय यूपी में साढ़े चार मुख्यमंत्री हैं। एक मुलायम सिंह यादव, आजम खां, शिवपाल सिंह यादव, रामगोपाल यादव और आधे अखिलेश यादव हैं।

सपा ने प्रदेश भर में सांप्रदायिकता का जहर घोल दिया है। मुस्लिम तुष्टीकरण के सामने घुटने टेक दिए हैं। मुस्लिम लड़कियों को कन्या विद्या धन के नाम पर तीस हजार रुपए दिए जाते हैं। हिंदू लड़कियों को कुछ भी नहीं मिल रहा है।


कब्रिस्तान की चहारदीवारी के लिए 600 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। श्मशान घाट के लिए एक रुपए भी नहीं दिया गया। अगर हाईकोर्ट ने दखल नहीं दिया होता तो सपा सरकार बम ब्लास्ट के आरोपियों को रिहा करवा चुकी होती।

मुजफ्फरनगर दंगे के जिम्मेदार आजम खां ही हैं। वहां सिर्फ मुसलमानों को ही सरकारी मदद मिल रही है। हर तरफ सिर्फ अपराध और गुंडागर्दी का बोलबाला है। इन्हीं वजहों से जनता का मन सपा और बसपा से टूट चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed