फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   threatened to blast mathura station

'मजबूरी है, मथुरा स्टेशन उड़ा दूंगा'

Thu, 28 Nov 2013 11:33 PM IST
अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Updated Thu, 28 Nov 2013 11:33 PM IST
विज्ञापन
threatened to blast mathura station

रेल प्रशासन और पुलिस मथुरा रेलवे जंक्शन को बम से उड़ा देने की धमकी से परेशान है। स्टेशन मास्टर (एसएम) को मिला यह हस्तलिखित गुमनाम पत्र डाक से आया है। यह पत्र अब तक देखी गई इस तरह के पत्र से अलग है।

विज्ञापन


30 नवंबर को स्टेशन उड़ा देने की धमकी देने वाले ने लिखा है कि उसे इसके लिए कोई मजबूर कर रहा है।

यह पत्र एसएम प्रह्लाद मीना को 26 नवंबर को मिला था। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी डीआरएम मुख्यालय, पुलिस अफसरों और जिलाधिकारी को दे दी थी। आरपीएफ और जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


पत्र में जिस रामकुमार तिवारी का उल्लेख है, उससे थाना जीआरपी में प्रभारी पूरन सिंह चौहान ने गहन पूछताछ की। इस पूछताछ से यह मामला सामने आया। तिवारी के बारे और जानकारी जुटाई जा रही है। एहतियातन स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से चेकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी है विवश करने वाला
पत्र में खुद को एक हिंदुस्तानी लिखने वाले ने कहा है कि वह स्टेशन पर ही रहता है। विस्फोट के लिए विवश करने को उसके सात साल के बेटे का अपहरण कर लिया गया है। उसे विस्फोट के लिए दो लाख रुपये देने की पेशकश की गई है। एक लाख मिल भी चुके हैं।

यह सब कानपुर निवासी मोहम्मद करीम खान का किया-धरा है। वह मूलत: पाकिस्तानी है और रामकुमार तिवारी उर्फ कानपुर वाले उर्फ बानू लाइट के छद्म नाम से गोपाल नगर में रहता है।


लिखावट-भाषा से पत्र लिखने वाला कम पढ़ा लिखा प्रतीत हो रहा है। उसने अपने अपहृत बच्चे को न छुड़ाए जाने पर 30 नवंबर को बम विस्फोट कर देने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed