{"_id":"e0ee530c-6398-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"husband-tortured-his-wife-on-not-doing-consensual-sex-with-friends","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों संग नहीं हुई हमबिस्तर तो बीवी के बाल काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों संग नहीं हुई हमबिस्तर तो बीवी के बाल काटे
मुजफ्फरनगर/ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2013 12:36 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के किदवईनगर मोहल्ले में दोस्तों से संबंध नहीं बनाने पर पति ने बीवी के बाल काट डाले। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने काटे गए बालों को दिखाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मिमलाना रोड निवासी युवती की तीन साल पहले किदवईनगर मोहल्ला निवासी युवक से शादी हुई थी। बिचौलिए द्वारा बताया गया था कि युवक कुंवारा है और पीडब्ल्यूडी में ठेकेदार है। शादी के कुछ दिनों बाद ही पोल खुल गई। पता चला कि आरोपी पहले ही तीन शादियां रचा चुका है। युवती ने परिजनों के कहने के बाद भी पति का साथ नहीं छोड़ा और उसे ही अपनी किस्मत मान लिया।
विज्ञापन
कुछ दिनों तक तो सब ठीकठाक चला, लेकिन धीरे-धीरे पति का असली चेहरा सामने आ गया। शराबी पति अपने शराबी दोस्तों के साथ घर आने लगा और उसके दोस्त उसकी पत्नी से छेड़छाड़ करने लगे, लेकिन पति ने कभी विरोध नहीं किया। हद तो तब हो गई, जब पति ने शनिवार रात उसे अपने दो दोस्तों के साथ रसोईघर में बंद कर दिया और उनके साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर पति ने बीवी के बाल काट डाले और मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
रोती-बिलखती महिला मायके पहुंची और आपबीती सुनाई। रविवार सुबह पीड़िता परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और काटे गए बाल, शरीर पर चोट के निशान दिखाते हुए दास्तां बयां की। कोतवाली से पीड़िता को महिला थाने भेज दिया गया। महिला ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।