{"_id":"93169cd6-7efd-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"husband-blackmails-her-wife-after-making-mms","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने कुकर्म कर बनाया MMS, 45 लाख मांगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने कुकर्म कर बनाया MMS, 45 लाख मांगे
मुजफ्फरनगर/ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2013 09:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर की एक महिला ने पति पर कुकर्म कर अश्लील क्लिप बनाने, उसे इंटरनेट पर डालने की धमकी देने और 45 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
रीमा (परिवर्तित नाम) की शादी जून 2007 में ग्रेटर नोएडा के गोल्फ यू अपार्टमेंट निवासी एक युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में 50 लाख रुपयों की मांग करते हुए युवती का उत्पीड़न कर रहा था। विरोध करने पर युवती से मारपीट कर उसे खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया जाने लगा।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आने पर रीमा के मायके वालों ने उसके पति को पांच लाख रुपये दिए, लेकिन वे बाकी 45 लाख के लिए दबाव बनाने लगे। इसके बाद कोर्ट में तलाक की अर्जी डालकर फैसले के नाम पर आठ लाख रुपए ऐंठ लिए गए।
विज्ञापन
एमएमएस बनाकर 45 लाख रुपए लाने का दबाव
आरोप है कि इसके बाद पति ने जबरन कुकर्म कर मोबाइल से उसकी अश्लील क्लिप तैयार कर ली और उसे इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर मायके से 45 लाख रुपए लाने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर पति शनिवार शाम रीमा से मारपीट करने के बाद वहलना चौक पर उसे फेंककर फरार हो गया।
जबरन गर्भपात
रीमा ने पति पर चार बार जबरन गर्भपात कराने का भी आरोप लगाते हुए सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।