{"_id":"0ac6931a-e490-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"human-trafficking-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से लाई नौकरी दिलाने, मेरठ में शादी के लिए बेचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से लाई नौकरी दिलाने, मेरठ में शादी के लिए बेचा
खतौली/ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2013 03:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक महिला नौकरी और बेहतर जिंदगी की उम्मीद में दिल्ली आई। लेकिन एक अन्य महिला उसे नौकरी दिलाने के नाम पर मेरठ जिले के खतौली ले आई। उसने शादी के लिए उसे एक व्यक्ति को बेच दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित महिला को अपनी सुरक्षा में ले लिया है। साथ ही उसके घरवालों को सूचित कर दिया है।
खतौली के बड़ा बाजार में एक महिला और एक पुरुष सबीना (परिवर्तित नाम) को एक ब्यूटीपार्लर पर लाए थे, उसे दुल्हन का मेकअप कराना था। वे सबीना को वहीं छोड़कर कहीं चले गए।
विज्ञापन
इस बीच सबीना ने ब्यूटीपार्लर संचालिका को आपबीती सुनाई। उसने तुरंत पुलिस को खबर कर दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सबीना को महिला थाना भेज दिया।
सबीना ने बताया कि वह वर्धमान जिले की रहने वाली है। गरीब परिवार से होने के कारण वह कुछ दिनों पहले दिल्ली में नौकरी के लिए आई थी। वहां उसे एक महिला मिली, जो नौकरी दिलाने के बहाने उसे मंगलवार शाम खतौली ले आई।
विज्ञापन
आरोप है कि महिला ने उसे यहां एक व्यक्ति को बेच दिया। वे लोग बुधवार दोपहर को उसकी जबरन शादी कराना चाहते थे, इसलिए उसे ब्यूटी पार्लर लाए थे।
युवती ने आरोप लगाया कि रात में उसे जिस घर में ठहराया गया था, वहां एक युवक ने उसके साथ दुराचार का भी प्रयास किया।
कोतवाली प्रभारी सचिन मलिक ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।