फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   housla scheme started in uttar pradesh

यूपी: अखिलेश ने मां-बेटियों को दिया 'हौसला'

Tue, 16 Jul 2013 01:32 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 16 Jul 2013 01:32 PM IST
विज्ञापन
housla scheme started in uttar pradesh

गर्भवती महिला और नवजात शिशु के जीवन की सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के संकल्प के साथ ‘हौसला’ अभियान सोमवार को शुरू हुआ।

विज्ञापन


प्रदेश के सभी जिलों में चलने वाले इस जन जागरुकता अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की।

उन्होंने कहा कि अगर मां और बच्चा स्वस्थ होंगे, तो यूपी भी स्वस्थ होगा। इस अभियान से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी का लक्ष्य हासिल किया जाएगा।

नहीं मिलती हैं बेहतर सुविधाएं
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश में बड़ी तादाद में गरीब रहते हैं। समय से स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने से प्रदेश में प्रति लाख 300 माताओं की मौत हो जाती है, जो कि दुखद है।

तमाम बीमारियों की वजह से पांच साल से कम आयु के हजार में 92 बच्चे जान गंवा देते हैं। इसके पीछे की वजह यह भी है कि लोगों तक इसकी जानकारी ही नहीं पहुंच पाती।
विज्ञापन


अपनी सरकार को बताया बेहतर
अखिलेश ने कहा कि, 108 एंबुलेंस सेवा से लोगों को सीधे फायदा मिल रहा है। इसके अलावा मां और बच्चे को घर तक पहुंचाने के लिए 102 एंबुलेंस सेवा जल्द ही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की पीठ थपथपाई
मुख्यमंत्री ने नई सरकार बनने के बाद स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की दिल खोलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह विभाग पटरी से उतरा हुआ था। मात्र डेढ़ साल में इसे पटरी पर लाने में सफलता मिल गई।


उन्होंने उम्मीद जताई कि बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग भी इसी तरह अच्छा काम करेगा। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के सहयोग से इस अभियान को कामयाबी मिलेगी।

ये रहे कुछ आंकड़े
•1000 में 50 शिशु तो एक महीना भी नहीं जी पाते हैं।
•1000 में 71 नवजात शिशुओं की मृत्यु हो जाती है।
•1,00,000 में 300 महिलाएं मां बनने के दौरान या बाद में दम तोड़ देती हैं।
•62.09 प्रतिशत महिलाएं ही संस्थागत प्रसव का लाभ उठा रही हैं।
•85.1 प्रतिशत बच्चे (6-35 वर्ष) खून की कमी के शिकार
•47.3 प्रतिशत बच्चों (तीन वर्ष से कम आयु वाले) का वजन सामान्य से कम है।
•17 प्रतिशत बच्चों को ही छह माह तक स्तनपान कराया जाता है।
•49 प्रतिशत किशोरियां खून की कमी की शिकार हैं।
•42.2 प्रतिशत महिलाएं 19 वर्ष की उम्र पूरी करने के पहले ही गर्भवती हो जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed