फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   honour killing in bulandshahr

यूपी में फिर पेड़ पर लटकी मिलीं लाशें

Sun, 29 Jun 2014 08:23 AM IST
Updated Sun, 29 Jun 2014 08:23 AM IST
विज्ञापन
honour killing in bulandshahr

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंशहर जिले के गांव सरावा के एक बाग में शनिवार सुबह प्रेमी युगल की लाश आम के पेड़ पर लटकीं मिलीं। वहीं जमीन पर लिखे मोबाइल नंबर से शवों की शिनाख्त हुई।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र शिकारपुर में हुई इस घटना में घटनास्थल पर ही सुसाइड नोट भी लिखा था। महिला तलाकशुदा थी। दोनों के परिजन मौके पर ही एक-दूसरे पर हत्या करने का आरोप लगाकर भिड़ गए। डीएम और एसएसपी ने परिजनों से बात की। फिलहाल पुलिस आत्महत्या की बात कह रही है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह सरावा के जंगल स्थित बड़ौदा निवासी देवेंद्र सिंह ने भाई रघुराज सिंह के बाग में दो शव एक ही साड़ी के फंदे से लटके देखे। पांच फीट की ऊंचाई पर शव लटके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल नंबर 95******48 लिखा था

honour killing in bulandshahr

वहीं जमीन पर मोबाइल नंबर 95******48 लिखा था। पुलिस का दावा है कि जमीन पर ही सुसाइड नोट भी लिखा था कि हम दोनों मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं।

किसान देवेंद्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जमीन में लिखे मोबाइल नंबर पर बात की तो सरावा के माजरा बल्देवगढ़ निवासी राकेश उर्फ अन्नू ने उठाया। अन्नू ने बताया कि यह उसकी भाभी के भाई मुकेश का नंबर हैं जो यहां नहीं हैं। मोबाइल घर पर रह गया है।

पहचान लिए गए हैं आरोपी

honour killing in bulandshahr

दो शवों के पास मोबाइल नंबर लिखे होने की जानकारी देने पर अन्नू और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। शवों की शिनाख्त तलाकशुदा प्रीति (23) पुत्री काले गिरि निवासी बल्देवगढ़ माजरा सरावा और उसके प्रेमी मुकेश (24) पुत्र मुकुट गिरि निवासी मुबारकपुर थाना अहार के रूप में हुई।

मुकेश के भाई प्रवेश गिरि, रिश्तेदार सुधीर गिरि, जयप्रकाश गिरि ने प्रीति महिला के परिवार वालों पर दोनों की हत्या करने का आरोप लगाया। जबकि मृतका की मां मिथिलेश ने युवक के परिवार वालों जान लेने का आरोप लगाया। दोनों ही पक्षों ने को पुलिस को बताया कि मुकेश और प्रीती एक-दूसरे से प्रेम करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed