{"_id":"abab266c-b68a-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"honour-killing-a-father-killed-her-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी संग ऐसी हालत में देखा तो बाप बना कातिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी संग ऐसी हालत में देखा तो बाप बना कातिल
शाहबाद(रामपुर)/ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2013 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस बेटी को बड़े नाज से पाला, उसी के खून से हाथ रंग लिए बाप ने। पुलिस की गिरफ्त में आए बाप ने बताया कि अपने घर में उसने बेटी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था तो खुद को रोक नहीं पाया।
विज्ञापन
कत्ल में चाचा भी शामिल था। दोनों ने दुपट्टे से गला घोंटकर किशोरी को मारा था और उसके बाद शव को खेत में दबा दिया था। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि भाई चाचा फरार है।
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश के रामपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जगेसर निवासी कमरुद्दीन की सोलह वर्षीय बेटी का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 29 अप्रैल को कमरुद्दीन ने घर में ही बेटी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।
विज्ञापन
तभी से उसने बेटी की हत्या करने का मन बना लिया था। उसने अपने भाई जमालुद्दीन को अवगत कराया। दोनों भाई रात में खेत पर गेहूं निकालने के बहाने बेटी को बुलाकर ले गए।
जहां उन्होंने उसी के दुपट्टे से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी और शव को नवीगंज जदीद गांव के जंगल में ले जाकर मैंथा केखेत में दबा दिया।
कमरुद्दीन के मुताबिक गीदड़ उनका दुश्मन बन गया। जिसने शव को कुरेद दिया और लोगों को मिट्टी में दबा किशोरी का हाथ दिखाई दे गया। हालांकि उसने शव मिलने पर भी उसे पहचानने से इंकार कर दिया था।
लेकिन उसकी बेटी के प्रेमी ने रामपुर जाकर शव की शिनाख्त की। तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कमरुद्दीन को बेटी की हत्या करने का कोई अफसोस नहीं है।
उसका कहना है कि लोकलाज के डर से बेटी की हत्या की। पुलिस ने कमरुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि जमालुद्दीन अभी फरार है।
पुलिस ने जमालुद्दीन की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन वह हाथ नही आ सका।