फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   helpline number issued by the CBI in the dsp's murder case

कुंडा में राजा भैया के खिलाफ बोलने को तैयार नहीं कोई!

Mon, 11 Mar 2013 11:58 AM IST
प्रतापगढ़/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
प्रतापगढ़/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 11 Mar 2013 11:58 AM IST
विज्ञापन
helpline number issued by the CBI in the dsp's murder case

प्रतापगढ़ में डीएसपी जिया उल हक की हत्या की पड़ताल कर रही सीबीआई टीम अब तक कोई अहम सुबूत नहीं जुटा पाई है। तीन दिनों की जांच के बाद भी टीम के हाथ खाली हैं और जांच की दिशा भी तय नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन


सीबीआई की टीम प्रधान नन्हें यादव और उसके भाई सुरेश की हत्या के मामले में भी अब तक खाली हाथ ही बैठी हुई है।

राजा भैया के करीबियों समेत उनकी सहायता के आरोपी सिपाहियों से पूछताछ के बाद भी सीबीआई टीम को ऐसा कोई सुराग नहीं मिला, जिसके सहारे जांच आगे बढ़ सके। टीम केवल निलंबित पुलिसकर्मियों से ही पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


सीबीआई टीम अब तक सीओ जिया उल हक की सर्विस रिवाल्वर और फोन भी नहीं ढूंढ़ पाई है। टीम को इस बारे में कोई ठोस सुबूत भी नहीं मिला है।

सीबीआई ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
सीबीआई इस मामले में अब तक पुलिसकर्मियों से ही पूछताछ कर पाई है। दरअसल डीएसपी हत्याकांड में बलीपुर गांव, हथिगवां थाना और आसपास के लोग चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है और वहां कोई भी मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं है।

इलाके के ज्यादातर लोग गांव भी छोड़ चुके हैं। ऐसे में शनिवार की रात क्या हुआ था, इसकी तह तक पहुंचने में सीबीआई को मुश्किलें आ रही हैं। सीबीआई ने जांच में तेजी लाने के मकसद से एक हेल्पलाइन नंबर 05341-230006 और ईमेल spscu1del@cbi.gov.in जारी किया है।


जांच एजेंसी ने लोगों से अपील की है कि इस घटना के बारे में जो भी जानते हों, खुलकर बताएं। सूचना देने वालों के बारे में जानकारी गोपनीय रखने की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed