फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Health department alert in Mirzapur and Varanasi investigation of new strain when youth reached Corona infected from Britain

ब्रिटेन से पहुंचा युवक कोरोना संक्रमित मिला तो मिर्जापुर और वाराणसी में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, नए स्ट्रेन की जांच

Sat, 02 Jan 2021 01:31 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Sat, 02 Jan 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Health department alert in Mirzapur and Varanasi investigation of new strain when youth reached Corona infected from Britain
new Corona strain - फोटो : iStock

ब्रिटेन से लौटे जिस युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, उसके संपर्क में आने वालों की सेहत को लेकर स्वास्थ्य विभाग विशेष नजर बनाए हुए है। ब्रिटेन से 26 वर्षीय युवक सबसे पहले मिर्जापुर स्थित अपने घर गया, जब वह ससुराल जाने लगा तो प्रोटोकॉल के तहत जानकारी स्थानीय स्तर पर सीएमओ कार्यालय को दी गई।

विज्ञापन


इसके बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया। तभी से रोजाना न केवल युवक बल्कि उसके ससुराल वालों की सेहत का भी फीडबैक लिया जा रहा था। अब संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मिर्जापुर में परिवार के सदस्यों और वाराणसी में दीनदयाल अस्पताल में ससुराल के लोगों को मेडिकल क्वारंटीन कराया गया है। अब इनकी सैंपलिंग भी की गई है, जिसकी जांच रिपोर्ट आनी बाकी हैं। आगे पढ़ें, ट्रेन के सभी यात्रियों की होगी जांच...

विज्ञापन

Health department alert in Mirzapur and Varanasi investigation of new strain when youth reached Corona infected from Britain
कोरोना जांच। - फोटो : अमर उजाला

शिवगंगा एक्सप्रेस के यात्रियों की भी होगी कोरोना जांच

मिर्जापुर निवासी युवक ब्रिटेन से फ्लाइट से दिल्ली आया। वहां से 17/18 दिसंबर को शिवगंगा एक्सप्रेस से एसी प्रथम श्रेणी कोच से सफर कर वाराणसी आया था। अब पूछताछ में जानकारी मिलने के बाद कोविड प्रोटोकॉल के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग की ओर से उस कोच में यात्रा करने वालों की भी कोरोना जांच कराई जाएगी। इसके लिए सीएमओ आफिस से रेलवे प्रशासन को पत्र लिखकर यात्रियों की सूची भी मांगी गई है, जिससे की सभी से संपर्क कर उनकी जांच हो सके।

सैंपल देने से किया मना तो लेना पड़ा पुलिस का सहारा

युवक के मिर्जापुर से वाराणसी सुंदरपुर के आने की जानकारी के बाद सीएमओ के निर्देश पर सहायक मलेरिया अधिकारी केके राय के नेतृत्व में टीम सुंदरपुर जांच के लिए पहुंची तो युवक ने सैंपल देने से मना कर दिया। इसकी जानकारी सीएमओ आफिस से एसएसपी को दी गई। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की मदद ली गई। तब जाकर युवक जांच के लिए तैयार हुआ। तीन दिन पहले उसका आरटीपीसीआर सैंपल लिया गया था। अब रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। नए स्ट्रेन की जांच के लिए सैंपल लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed